Noida: नए साल को लेकर नोएडा शहर में भीड़ का माहौल है। लोग अपने घरों से घूमने, शॉपिंग करने के लिए बाहर निकले हैं। रविवार को भी भारी संख्या में लोग नोएडा के सेक्टर-18 में इकट्ठा हुए। इस दौरान एक गाड़ी उठाते समय कार चालकर ने क्रेन में तोड़फोड़ कर दी। बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ।
मामला सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-18 का है। यहां नए साल के उपलक्ष्य में भारी भीड़ है। रविवार की छुट्टी होने के चलते लोग घरों से खरीदारी करने के लिए निकले हुए हैं। सड़क पर ही लोग गाड़ी पार्क कर सामान खरीदने निकल जा रहे हैं। ऐसे में क्रेन द्वारा उन्हें हटाया जा रहा था, इसी दौरान एक कार चालक की क्रेन वालों के साथ बहस हो गई।
बीच सड़क पर जमकर हुआ हंगामा:
बात इतनी आगे बढ़ी की मामला मारपीट तक पहुंच गया। बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। क्रेन वालों और कार चालक के बीच जमकर मारपीट हुई। कार चालक ने क्रेन में भारी तोड़फोड़ की। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करवाया और सड़क पर जुटी भीड़ को तितर-बितर कर दिया। हालांकि, किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Noida: नोएडा सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के में एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिला है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्थर से कूंच कर की गई हत्या:
बता दें युवक की पहचान धनेश के रूप में हुई है। जो सेक्टर-142 के सैदरा का रहने वाला था। जिसकी अज्ञात बदमाशों ने पत्थर से कूंच कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि युवक की हत्या कर शव को बैग में पैक कर फेंका गया है।
जांच में जुटी पुलिस:
सेक्टर-142 थाने के प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई ने रविवार को सूचना दी थी कि उसका बड़ा भाई धनेश कल रात से लापता है। उन्होंने ने बताया कि आज मृतक का शव मिला है और पीड़ित के द्वारा शंका जाहिर की गई है कि अज्ञात बदमाशों ने उसके भाई की हत्या की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे पुलिस को सूचना मिली पुलिस के द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गठित कर सर्विलांस के माध्यम से शीघ्र ही घटना का अनावरण कर विधित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
Noida। एक तरफ भीषण गर्मी की मार, तो दूसरी तरफ नोएडा 113 थाना क्षेत्र में आग की खबर सामने आई है। जहां पर फास्ट फूड स्टाल में अचानक लगी आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया और देखते ही देखते लाखों का माल खाक हो गया। आग की सूचना मिलते ही फायद विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही है कि इस आग मे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
दरअसल, 113 थाना क्षेत्र गोल्फ सिटी के पास फास्ट फूड स्टाल में मंगलवार सुबह अचानक आग गयी। जिसने कम ही समय में विकराल रूप ले लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिसके बाद दुकान में रखा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गया। घटनास्थल में मौजूद लोगों ने गौतमबुद्ध नगर फायर विभाग को इस आग की सूचना दी, जहां मौके पर पहुंची फायर विभाग ने आग पर काबू पाया है। लेकिन तब तक वहां की दुकानें जलकर राख हो गई थीं।
अधिकारी ने बताया पूरा मामला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने मीडिया को बताया कि सेक्टर-75 में गोल्फ सिटी सोसाइटी के आसपास बड़ी संख्या में अस्थायी दुकान हैं। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे दुकानों में आग लग गई है। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दी और खुद ही आग पर काबू पाने लगे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। एक दुकान में रखे गैस सिलेंडर में भी आग लग गई।
आग में दुकाने जलकर हुईं खाक
मौजूदा जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर लगी आग सिलेंडर के पास आ पहुंची थी। जिसके चलते सिलेंडर के फटने का डर था, इसलिए आग बुझाने में दिक्कत हुई। आग लगने की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। यहां की ज्यादातर दुकानें फास्ट फूड की थीं। शाम के समय यहां काफी भीड़ भी होती है। लेकिन आग सुबह लगी, इसलिए गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025