Noida: सेक्टर 24 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 33 में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव फंदे से लटका मिला है। शव मिलने से आस पास हड़कंप की स्थिति रही। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
हत्या कर महिला के शव को लटकाने की आशंका पर मौके पर एसीपी अरविंद कुमार खुद मौजूद रहे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही है। एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि महिला का शव मिलने की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके साथ वह भी खुद घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ यह भी जांच की जा रही है कि हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025