नोएडा सेक्टर-24 पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जोकि मोबाइल और वाहन की चोरी करते थे। अभियुक्तों के पास के पुलिस ने तमंचा, कारतूस, अवैध चाकू, मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं।
मोबाइल और वाहन चोरी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा सेक्टर 24 थाना पुलिस ने बुधवार को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर वाहन व मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों की गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान कुणाल मिश्रा (20) पुत्र मनोज कुमार, नितिन (20) उर्फ रितिक पुत्र भगवान सिंह और पंकज (22) पुत्र प्रदीप के तौर पर हुई है।
अवैध चाकू, तंमचा के साथ चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
पकड़े गए तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने हरिदर्शन तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक अवैध चाकू, 3 चोरी के मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल मिली है। दो आरोपी कुणाल और नितिन गाजियाबाद के रहने वाले हैं। वहीं, पंकज मयूर बिहार दिल्ली का रहने वाला है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025