नोएडा थाना फेस 1 पुलिस ने एक दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना फेस 1 पुलिस ने आज अभियुक्त राजाबाबू पुत्र राम खिलाडी को लेबर चौक सेक्टर 5 हरौला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मृतका काजल का मोबाईल फोन भी बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।आपको बता दें कि काजल के भाई ने राजा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि राजा पत्नी के घर वालों से मोटरसाइकिल और नकदी की मांग करता था। काजल जब मना करती थी तो राजा उसकी पिटाई करता था।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक काजल और राजा बाबू ने साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी। काजल की उम्र 22 जबकि राजा की उम्र 25 साल है। दोनों शिकोहाबाद के रहने वाले थे। शादी के बाद दोनों हरौला गांव में रहते थे और सेक्टर-4 स्थित एक्सपेनडिको ट्रेड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सफाईकर्मी का काम करते थे। मंगलवार सुबह पांच बजे काजल और राजा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की कहासुनी के बीच ही काजल कंपनी में सफाई करने चली गई। इस बात से गुस्साया राजा आठ बजे के करीब कंपनी पहुंचा और कहासुनी के बाद काजल की गला दबाकर हत्या कर दी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025