Noida: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में नोएडा शहर कान्हा का जन्मोत्वस मनाने के लिए पूरी तरह जगमग रहा है। शहर रंग-बिरंगी फ़ूलों और एलईडी लाइटों रोशनी से जगमगता रहा है। खासकर मंदिरों को बड़ी अच्छी तरीके से सजाया गया। रात 12 बजते ही श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मंदिरों से लेकर घरों तक मनाया गया।
मंदिरों की सजावट ने मन मोहा
जन्माष्टमी पर नोएडा के मंदिरों में लाखों संख्या काफी भीड़ उमड़ी थी। मंदिरों को कृष्ण की विभिन्न झांकियों से सजाया गया था। इसके साथ ही मंदिर को सुंदर ढंग से फूलों, एलइडी लाइटों व अन्य सजावटी सामग्री से सजाया गया है। जन्माष्टमी पर शहर का सबसे बड़ा कार्यक्रम सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में हुआ. जहां घंटों श्रीकृष्ण के गीतों पर भक्त झूमते रहे.
नाच-गाकर श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव
विदेशी प्रजाति के कारनेशन, ऑर्किड के फूल के साथ गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, जैस्मिन व मोंगरा के फूल से मंदिर की सजावट देखते बनती थी। शाम को मंदिर को रंग-बिरंगी एलईडी लाईटों रोशनी से नहाया हुआ मंदिर लोगों के लिये विशेष केंद्र बना हुआ था. कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन नोएडा के 56 सेक्टर-19, सेक्टर-20 और 110 में स्थित मंदिरों किया गया। जहां लाखों की संख्या में लोगों ने नाच गाकर कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया. लोगों भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस रास्तों और मार्ग को प्रतिबंधित और डाइवर्ट किया किया था। जिससे इससे लोग जाम से जूझते भी दिखे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025