Noida: मोबाइल छिनौती की घटना गौतमबुद्ध नगर में थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बदमाश सूनसान जगहों से लोगों का मोबाइल छीनकर फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-100 का है। जहां एक युवक से बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े बाइक छीनकर फरार हो गये।
वारदात CCTV में कैद
सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक और युवती सड़क किनारे खड़े वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे की तरफ से दो बाइक सवार बदमाश पहुंचते हैं और युवक का फोन छीनकर भाग जाते हैं। इस दौरान पीड़ित युवक ने दौड़ लगाकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन वो नाकाम रहा। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
Noida: घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, चार मोबाइल और 32 सौ रुपये नगद बरामद किये गये हैं।
रेकी कर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम
सेक्टर 20 थाना पुलिस ने निठारी गांव के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन आरोपी पहले घरों की रेकी करते थे, फिर उस घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संजू, साहिल और अल्ताफ के रूप में हुई है। तीनों दोस्त बताए जा रहे हैं।
Noida: नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को थाना फेस-1 में गोपनीय सूचना के आधार पर विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में 5 युवकों सहित दो युवतियां भी शामिल हैं।
विदेशी नागरिक को ऐसे बनाते थे अपना शिकार
पुलिस ने बताया कि ये लोग स्काइप सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए इन्टरनेट से कॉलिंग के माध्यम से विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बनाते हैं। बात करते आरोपी IPTV नामक कंपनी का हवाला देकर 150 से 200 डालर में सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने की बात कहते थे। इसके बाद फोन में एक ऐप डाउनलोड कराकर विदेश नागरिकों से पैसे ऐठ लेते थे।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी ठगी के पैसे से अपना जीवन यापन करते हैं तथा अपने शौक पूरा करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष शर्मा, प्रखर मिश्रा, सचिन गौरव, विनेश पाल, स्वाती और सुरमला शामिल हैं। आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज सभी को जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तों के पास से 09 डेस्कटॉप, 09 की-बोर्ड, 09 माउस, 09 सीपीयू, 09 हैडफोन, एक लैपटॉप और एक वाई-फाई राउटर बरामद किया है।
Noida: नोएडा सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के में एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिला है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्थर से कूंच कर की गई हत्या:
बता दें युवक की पहचान धनेश के रूप में हुई है। जो सेक्टर-142 के सैदरा का रहने वाला था। जिसकी अज्ञात बदमाशों ने पत्थर से कूंच कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि युवक की हत्या कर शव को बैग में पैक कर फेंका गया है।
जांच में जुटी पुलिस:
सेक्टर-142 थाने के प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई ने रविवार को सूचना दी थी कि उसका बड़ा भाई धनेश कल रात से लापता है। उन्होंने ने बताया कि आज मृतक का शव मिला है और पीड़ित के द्वारा शंका जाहिर की गई है कि अज्ञात बदमाशों ने उसके भाई की हत्या की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे पुलिस को सूचना मिली पुलिस के द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गठित कर सर्विलांस के माध्यम से शीघ्र ही घटना का अनावरण कर विधित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
Noida: नोएडा के फेस-3 थाने में रविवार देर रात दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। जिससे युवक चोटिल हो गया। मामला फेस-3 थाने के क्लियो काउंटी सोसाइटी का है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दंबगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद में आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
रुपये नही देने पर जान से मारने की दी धमकी:
बता दें पीड़ित युवक राजीव कुमार सोसाइटी का ही ड्राइवर है। वो पीड़ित का कहना है कि उसके साथ मारपीट करने वाले सारे लोग उसी सोसाइटी के रहने वाले हैं। पीड़ित ने लिखित शिकायत में बताया कि वह रविवार रात्रि करीब साढ़े 12 अपनी ड्यूटी खत्म करने वापस जा रहा था। तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने मुझे पकड़ लिया।
आगे उसने बताया कि बदमाश जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। साथ ही बदमाशों ने 2 लाख रुपये की मांग करने लगे नही देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
Noida: पुलिस ने पैसे ट्रांसफर कर गबन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला बादलपुर थाने का है। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को मारीपत तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक के रुप में हुई है जो वर्तमान में ग्राम छपरौला के गौतमबुद्धनगर में रहता है। आरोपी की उम्र 25 साल बताई जा रही है।
शातिर है अपराधी:
बता दें अपराधी पीड़ित व्यक्ति की दुकान पर काम करता था। जहां अपराधी ने पीड़ित व्यक्ति के खाते से 2 लाख 12 हजार रुपये गबन कर लिए थे। इतना ही पीड़ित व्यक्ति द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके भाई के साथ धक्कामुक्की भी की थी जिससे वादी के भाई का पैर भी फ्रैक्चर हो गया था।
Greater Noida: दादरी थाना पुलिस टीम ने बुधवार को नकली नमक और चाय को टाटा ब्रांड कंपनी के रेपर में भरकर बेचने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में गैर ब्रांडेड चाय और नमक जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के ऊपर धोखाधड़ी एवं कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है.
भारी मात्रा में नकली माल बरामद:
थाना दादरी पुलिस ने टाटा कंपनी की विजिलेंस टीम ने बुधवार को नकली नमक और चाय को टाटा कंपनी की पैकिंग में बेचने वाले एक आरोपी को कब्जे में लिया है। आरोपी की पहचान दादरी के तरूण जैन उर्फ तन्नु के रूप में हुई है। जो दाररी के मस्जिद वाली गली में रहता है। आरोपी के कब्जे से टाटा टी प्रीमियम के 12 कट्टे (खुले), टाटा नमक के 45 कट्टे (सील), टाटा नमक के 10 कट्टे (खुले) और टाटा टी प्रीमियम की खाली पैकिंग वाली 1,490 पन्नी, टाटा नमक की खाली पैकिंग वाली 250 पन्नी, 1 मशीन सिलाई वाली, पैकेट सील करने वाली 1 मशीन, वेट करने वाली 1 मशीन और 1 टाटा ऐस गाड़ी बरामद हुई है।
ऐसे पहचाने असली और नकली को:
टाटा कंपनी के विजिलेंस टीम के मैनेजर अजय देशवाल ने मार्केट में नकली और असली की पहचान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि असली टाटा नमक का रेपर नकली नमक के रेपर से पतला रहता है। असली नमक का पैकेट बिल्कुल सफेद रंग का होगा, जबकि नकली नमक हल्का पीला रंग दिखेगा। इसके साथ ही असली नमक छूने में पतला और नकली नमक, असली नमक से मोटे में होगा। असली नमक की पहचान पैकेट पर दिए बार कोड से भी पता कर सकते है। वहीं असली टाटा चाय पत्ती के बारे में उन्होंने बताया कि असली टाटा चाय की पैकिंग के बाहर बीच की लाइन सिल्वर दिखेगी और नकली पैकिंग में हरे रंग की लाइन में दिखेगी। इसके अलावा असली पैकेट पर दिए टाटा कंपनी के बार कोड के जरिए भी ग्राहक पहचान कर सकते है।
Greater Noida: बिसरख थाना पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच गुरूवार देर रात मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि गुरूवार को वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी है जिसको इलाज के लिए हास्पिटल में एडमिट कराया गया है।
भागने की फिराक में था बदमाश:
पुलिस ने बताया कि एटीएस गोल चक्कर पर पुलिस टीम वाहन की चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति मोटर साइकिल से हिन्डन पुल की तरफ से आते दिखा। पुलिस ने व्यक्ति को रूकने का इशारा किया लेकिन व्यक्ति रुका नही और तेजी से हिन्डन पुस्ता की ओर भागने लगा। पुलिस ने बदमाश होने के शक से पीछा किया। इस दौरान उसकी बाइक फिसलकर गिर गई और बाइक सवार युवक पुलिस टीम पर गोली चलाने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फांयरिंग शुरू कर दी जिससे अपराधी के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
कुख्यात है अपराधी:
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अनीश के रूप में हुई है जो गाजियाबाद का रहने वाला है। अपराधी की उम्र 24 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि कब्जे से अवैध हथियार और घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक बरामद की है। जानकारी के मुताबिक अपराधी अनीश अपने साथी फिरोज के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा में लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस ने जानकारी की अनीश कुख्यात अपराधी है जिसके ऊपर पहले से ही 13 मुकदमें दर्ज हैं।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चोरी को अंजाम देने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। बता दें आरोपियों ने चोरी की घटना को करीब 20 दिन पहले अंजाम दिया था। आरोपियों की निशान देही पर चोरी किए गए आभूषण पर नगदी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
कई दिनों तक करनी पड़ी मशक्कत:
कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार बीते 15 दिसंबर को कस्बे के मोहल्ला राजपूतान निवासी अधिवक्ता डिंपल सिंह के यहां चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरी की घटना की छानबीन शुरू कर दी थी। कई दिनों के बाद भी पुलिस को कुछ सुराग हाथ नही लगे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को और आरोपी शाहरुख, आमिर और सोनू के गिरफ्तार किया है।
गहनों के साथ-साथ नगदी भी बरामद:
पुलिस के अनुसार आरोपियों को यमुना एक्सप्रेस वे के समीप से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को धर दबोचा। जबकि चौथा आरोपी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपियों के निशान देही पर अधिवक्ता के घर से चोरी की गई गले की चेन, अंगूठी, पाजेब और अन्य गहनों समेत ₹50 हजार की नगदी भी बरामद हुई है। बता दें बरामद जेवर की कीमत लाखों में आकी गई है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग की छात्रा को उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस के खौफ से खुद भी फांसी का पंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।
नवादा गांव में रहती थी मथुरा की युवती
नोएडा एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार देर रात फोर्टिस अस्पताल से एक युवती की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मूल रूप से मथुरा की रहने वाली युवती नवादा गांव के एक पीजी में रूम पार्टनर के साथ रहती थी और एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रही थी। युवती की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। मथुरा से नोएडा पहुंचे परिजनों आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या उसके मित्र अमन द्वारा की गई है, जो मथुरा का ही रहने वाला था और करीब 5 सालों से दोनों परिचित थे।
वैलेटाइन डे पर अनबन के बाद वारदात को दिया अंजाम
डीसीपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस अमन की तलाश कर रही थी। तभी पुलिस को पता चला कि अमन ने अपने किराए के कमरे में गाजियाबाद में आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है वैलेंटाइन डे पर आपसी अनबन के बाद प्रेमी अमन ने वारदात को अंजाम दिया और पकड़े जाने के डर से खुदखुशी कर ली।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025