Noida: नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इसके साथ ही पूर्व सांसद स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दिन पाल्सी की जयंती मनाई गई।
भारतीयता का सिद्धांत ही राष्ट्र को मजबूती प्रदान करता है
सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि देश ही नहीं विश्व को आदर्श, सिद्धांत, कर्मठता, अहिंसा, संकल्प का बोध करा कर मानवता, सोहार्द, एकता के विचारों को जन-जन के मन में स्थापित करने वाले महानायकों को शत्-शत् नमन। महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के विचार, आदर्श, सिद्धान्त हमेशा ही प्रेरणा प्रदान करते हैं। वर्तमान परिदृश्य में भी उनके विचारों को आत्मसात कर एक-दूसरे के प्रति सौहार्द की भावना को मजबूती देने के साथ देश की एकता, अखंडता ही हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। भारतीयता का सिद्धांत ही राष्ट्र को मजबूती प्रदान करता है। इसके बाद अन्य पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने देश के महानायक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर फिरे सिंह नागर ने महानायकों के जीवन पर और उनके द्वारा देश की आजादी के लिए चलाए गए आंदोलन के बारे में अवगत कराया। उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने पूर्व सांसद मसूरिया दिन पासी के जीवन संघर्ष के विषय में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
इन लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ओबीसी उर्मिला चौधरी,रोहित सप्रा, योगेन जेठी, कोषाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, महासचिव राजकुमार प्रथम, महासचिव जितेन्द्र चौधरी, सचिव रीमा नायर, सचिव शाहिद सिद्दीक़ी, सचिन तंवर, सचिन कराहना, सन्नी तंवर, सुमित भाटी, पवन तंवर, आकाश बंसल, दीपांशु बंसल, सागर बंसल, अंकित बंसल, अजय नागर, अनुज डागर, कपिल तंवर, मोनू चपराना, आकाश तंवर, अभिषेक भाटी, मोहित भाटी, निशांत चौहान, विक्की चौहान, विकास तंवर आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांलि अर्पित की।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025