हाल ही में नोएडा पुलिस द्वारा रेड लाइट पर ग्रीन नेट लगाकर मुसाफिरों को धूप से बचाने का प्रयास काफी सराहा गया था। अब नोएडा प्राधिकरण कर्मचारी, जोकि फील्ड पर काम करते हैं। उनके समय में भी भीषण तापमान के चलते बदलाव किया गया है। बताया गया है कि मौजूदा समय में तापमान में अत्यधिक वृद्धि होने के कारण गर्मी का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है तथा आगामी दिनों में इसके और अधिक बढ़ने की सम्भावना है। जिसके लिए मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। जिससे बचाव किया जाना अत्यावश्यक है।
नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों के काम के समय में बदलाव
भीषण गर्मी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों के समय में बदलाव किया गया है। अब सिविल, जल, उद्यान और विद्युत विभाग के कर्मी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक फील्ड पर नहीं जाएंगे। विकास और अनुरक्षण कार्य में शामिल कर्मचारियों की ड्यूटी टाइमिंग सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक और शाम को 4 से रात 8 बजे तक की होगी। इसी तरह जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की ड्यूटी सुबह 6 से दोपहर 12 तक ही होगी। ये टाइमिंग जब तक बनी रहेगी, जब तक मौसम और तापमान में बदलाव नहीं होता है। वहीं, नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में काम करने वाले बिल्डर साइट के कामगार भी सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक ही काम करेंगे।
रैन बसेरा किया जाएगा तैयार
नोएडा प्राधिकरण ने गर्मी को देखते हुए निराश्रित/असहाय व्यक्तियों को गर्मी/लू से बचाव हेतु नोएडा स्टेडियम्, सैक्टर-21ए में 50 से 60 व्यक्तियों की क्षमता का रैन बसेरा बनाने का प्लान भी बनाया है। जिसमें उनके आराम पेय जल एवं वाटर कूलर की सुविधा प्रदान की गई है। जिसका काम 30 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं सभी चौराहों की लालबत्ती पर दो पहिया वाहनों पर सवार लोगों को धूप से बचने के लिए यहां ग्रीन नेट लगाए जा रहे है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025