Noida: रियल एस्टेट कंपनी हैसिंडा के निदेशकों में काले कारनामों में नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ एवं चेयरमैन सरदार मोहिंदर सिंह का नाम भी जुड़ा है। इस कंपनी के साझेदार शारदा एक्सपोर्ट के मालिक आदित्य गुप्ता और आशीष गुप्ता के मेरठ के स्थित आवास पर छापेमारी में ईडी ने 32.1 करोड़ के हीरे और सोने के आभूषण बरामद किया है। हैसिंडा प्रोजेक्ट से जुड़े पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह, गुप्ता बंधुओं सहित कई लोगों के परिवार और रिश्तेदारों की संपत्ति का ब्योरा ईडी के अधिकारी जुटाये हैं।
426 करोड़ का घोटाला सामने आया
नोएडा अथॉरिटी से ईडी के अधिकारियों को पता चला कि आईएएस मोहिंदर सिंह की मिलीभगत से हैसिंडा के निदेशकों ने अपने प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले लोगों के साथ 426 करोड़ का घोटाला किया था। जिसमें गुप्ता बंधु, सुरप्रीत सिंह सूरी, विदुर भारद्वाज, निर्मल सिंह भी शामिल हैं। मोहिंदर सिंह, गुप्ता बंधु सहित अन्य ने मनी लॉन्ड्रिंग के जरिये हीरे, सोने के आभूषण और निजी संपत्तियों में निवेश किया। ईडी ने खुलासा किया कि आदित्य गुप्ता के घर से 25 करोड़ के हीरे और सोने के आभूषण मिले हैं, जबकि आशीष गुप्ता के घर 7.1 करोड़ रुपये के हीरे बरामद हुए हैं।
घर खरीदारों के पैसे से बनाई प्रॉपर्टी
ईडी की जांच में पता चला है कि बिल्डर बंधुओं ने सरदार मोहिंदर सिंह के संरक्षण में नोएडा में हैसिंडा प्रोजेक्ट में घर खरीदारों से बटोरी 426 करोड़ रुपये की रकम में से हीरे, सोने के आभूषण के अलावा मेरठ में जमीन भी खरीदी थी। शारदा एक्सपोर्ट ग्रुप से जुड़ी शकुंतला हैबिटेट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अगस्त 2024 में डिफेंस कॉलोनी और रक्षापुरम स्थित एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी से सटी प्राइम लोकेशन पर 91 करोड़ की जमीन मेरठ विकास प्राधिकरण से बोली लगाकर खरीदी। शकुंतला हैबिटेट्स प्रा.लि. के डायरेक्टर जितेंद्र कुमार गुप्ता, पल्लवी गुप्ता हैं, जोकि गुप्ता बंधुओं के परिवार के सदस्य हैं। ईडी ने इसकी भी पड़ताल शुरू कर दी है।
मोहिंदर सिंह ने काला धन निवेश करने में मदद की थी
ईडी की जांच में पता चला है कि मोहिंदर सिंह ने काला धन निवेश करने के लिए मेरठ के बिल्डर गुप्ता बंधुओं का सहारा लिया था। शारदा एक्सपोर्ट के मालिक आदित्य गुप्ता और आशीष गुप्ता के पास मेरठ सहित दूसरे जिलों में अरबों रुपये की संपत्ति है। नोएडा में भी करोड़ों की संपत्ति है। नोएडा अथॉरिटी से ईडी को बिल्डर बंधुओं की उन संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है, जो इन्होंने खरीदी थी। नोएडा में एक्सपोर्ट शोरूम द रग रिपब्लिक के बारे में भी ने ईडी अधिकारियों को जानकारी दी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025