स्वाति मालीवाल मारपीट के मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज आप नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने पूरी घटना को बीजेपी की साजिश बताया। दिल्ली सरकार में मंत्री व आप नेता आतिशी ने कहा 'कि स्वाति मालीवाल ने भाजपा के साथ मिलकर साजिश रची है। वह झूठ बोल रही हैं कि उनके साथ मारपीट हुई है।'
"बीजेपी ने बौखलाहट में रची साजिश"
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि जबसे अरविंद केजरीवाल को बेल मिली है, तबसे बीजेपी बौखलाई हुई है। इसी बौखलाहट के तहत एक साजिश रची गई। इस साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को सीएम आवास भेजा गया। स्वाति मालीवाल इस षड्यंत्र का चेहरा और मोहरा थीं। स्वाति मालीवाल 13 मई को बिना अपॉइंटमेंट के सीएम आवास पहुंचीं। उनका इरादा सीएम केजरीवाल को फंसाने का था। वह नहीं थे,इसलिए वह बच गए। फिर स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर आरोप लगाए। जिसका आज सामने आया वीडियो पोल खोलता है।
स्वाति मालीवाल के आरोप निराधार
आतिशी ने मीडिया को 13 मई का पूरा घटनाक्रम बताते हुए कहा कि'स्वाति मालीवाल ने जो दिल्ली पुलिस को शिकायत दी, उसमें वह कहती हैं कि उनकी बेरहमी से पिटाई हुई। उनका सिर टेबल पर लगा और फट गया, उनके कपड़े फाड़े गए, लेकिन वीडियो में इसके विपरीत की सच्चाई नजर आ रही है। स्वाति मालीवाल ऊंची आवाज में विभव कुमार को धमका रही हैं। उनके कपड़े फटे नहीं हैं और न सिर में चोट लगी है। इस वीडियो ने स्वाति मालीवाल के आरोप को निराधार साबित किया है।'
स्वाती ने विभव कुमार को धमकाया
आतिशी के मुताबिक 'स्वाति मालीवाल ने गेट पर पुलिस को धमकाया कि मैं राज्यसभा सांसद हूं, मुझे रोकोगे तो मैं तुम्हारी नौकरी ले लूंगीं। पुलिस से झगड़ा कर वह सीएम आवास में घुस गईं। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें फिर से मना किया और उन्हें वेटिंग रूम में बैठाया। वेटिंग रूम मे कुछ देर बैठने के बाद स्वाति मालीवाल सीएम के ड्राइंग रूम में घुस गईं और सीएम को बुलाने के लिए और अभी मिलने के लिए कहने लगीं। सीएम आवास के स्टाफ ने विभव कुमार को फोन किया, वह 10 मिनट बाद आए और उन्होंने स्वाति मालीवाल से कहा कि मुख्यमंत्री व्यस्त हैं, आज नहीं मिल पाएंगे। फिर स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार से ऊंची आवाज में बात की और घर के अंदर जाने की कोशिश करने लगीं। विभव कुमार ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो वह उन्हें धक्का देकर अंदर जाने लगीं।'
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025