Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार से प्रस्तावित नई टोल दरें नहीं लागू होंगी। यमुना प्राधिकरण ने इस बाबत कार्यालय आदेश जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है इसमें दो से चार दिनों की देरी हो सकती है।
एक अक्टूबर से टोल टैक्स बढ़ाने की हुई थी घोषणा
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में एक अक्तूबर से टोल दरों में 12 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर रोजाना 35 से 50 हजार वाहन गुजरते हैं। प्राधिकरण ने वाहनों की श्रेणी के हिसाब से टोल टैक्स अलग-अलग रखा गया है।
इतना महंगा हो सकता है टोल टैक्स
नई दर के हिसाब से यमुना एक्सप्रेसवे पर कार, जीप और हल्के मोटर वाहनों लेकर चलने वालों को 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर के बजाए 2.95 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स देना होगा। वहीं, टू और थ्री व्हीलर और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर को 1.25 रुपये से बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स प्रस्तावित है। बसों और ट्रकों के लिए अब यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स 4.15 रुपये प्रति किलोमीटर के बजाए 4.60 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। वहीं हैवी व्हीकल्स के लिए टोल टैक्स 12.90 रुपये प्रति किलोमीटर की जगह अब 14.25 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। जबकि ओवर साइज व्हीकल्स को 16.60 रुपये प्रति किलोमीटर से बजाए अब 18.35 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स तय किया गया है।
नोएडा से आगरा ढाई घंटे में होता है सफर पूरा
बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे छह लेन है, जो नोएडा और आगरा को जोड़ता है। इस एक्सप्रेसवे से मथुरा और अलीगढ़ जैसे पश्चिमी यूपी के कई बड़े शहर जुड़ते हैं। नोएडा और आगरा के बीच दूरी तो इस एक्सप्रेसवे से चार घंटे के बजाय 2.30 घंटे में पूरा किया जा सकता है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025