एक बार फिर IPL की खुमारी छाने वाली है। IPL के 17वें सीजन की तैयारियां जोरों पर है। इसको लेकर सभी 10 टीमों ने अपने ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिए है। विदेशी खिलाड़ी भी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ने लगे हैं। वहीं गुजरात टाइटंस को खिताब दिला चुके अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस बार मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे। तो वहीं दूसरी ओर पांड्या की घर वापसी हुई है.
टीम में बने रहने के लिए कभी नहीं मनाया- नेहरा
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या की अगुआई में गुजरात टाइटंस ने अपने पदार्पण वर्ष में ही आईपीएल का खिताब जीता था जबकि पिछले साल टीम फाइनल में पहुंची थी। पांड्या के मुंबई इंडियंस में शामिल होने पर आशीष नेहरा ने कहा ‘कि किसी भी खेल में आपको आगे बढ़ना होता है। हार्दिक पंड्या और (चोटिल) मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की जगह भरना आसान नहीं होता है। लेकिन इससे सीख मिलती है और इसी तरह से टीम आगे बढ़ती है। मैंने हार्दिक को टीम में बने रहने के लिए कभी मनाने की कोशिश नहीं की। आप जितना अधिक खेलते हो उतना आपको अनुभव मिलता है। अगर वह किसी अन्य टीम में जाते हैं तो मैं उन्हें रोकता। वह यहां दो साल तक खेले, लेकिन वह ऐसी टीम में वापस जा रहे थे, जिसके लिए वह 5-6 साल तक खेले थे.’
गुजरात टाइटंस का 24 मार्च को मुंबई इंडियंस से होगा मुकाबला
आशीष नेहरा ने आगे कहा 'कि हार्दिक को 2022 में कप्तान के रूप में टीम से जोड़ा गया था। हार्दिक के गुजरात टाइटंस से जुड़ने से पहले उन्हें किसी टीम की कप्तानी करने का अनुभव नहीं था। आईपीएल में 10 टीम खेलती हैं और आपको नए कप्तान देखने को मिलेंगे। श्रेयस अय्यर और यहां तक की नितीश राणा ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की। यह देखना होगा कि कौन खिलाड़ी कप्तान के रूप में आगे बढ़ता है।’ गुजरात टाइटंस की टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। मुंबई की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी वहीं गुजरात टाइटंस के अगुआई शुभमन गिल होंगे। आपको बता दें कि शुभमन गिल पहली बार किसी टीम के कप्तान के रूप में आईपीएल में अगुवाई करने वाले हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025