Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में तीसरे दिन शुक्रवार की शाम को फैशन शो आयोजन का हुआ। फैशन शो में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान रहे मौजूद। इस दौरान खादी से बने वस्त्रों, बनारस की साड़ी, लखनऊ के चिकन करी कुर्ती और अन्य डिजाइन के कपड़ों को मॉडलों ने किया प्रदर्शित।




बता दें कि 2023 में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में फैशन शो का आयोजन नहीं हुआ था। लेकिन इस बार ट्रेड शो में फैशन शो ने लोगों में रोमांच भर दिया। फैशन शो लोगों को काफी पसंद आया है। बताया जा रहा है कि फैशन शो में 50 से ज्यादा महिलाएं और मॉडल ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खादी को लेकर राहुल, अखिलेश ओर तेजस्वी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने गांधी के ब्रांड को बेचकर बरसों खाया। उसी ने खादी को रसातल तक पहुंचाया। 1947 से लेकर 14 तक हजार करोड़ की सेल दिखाया। जबकि मोदी-योगी ने 6.5 हजार करोड़ खादी का सेल है। लगभग 35000 ग्राम उद्योग का था, जो आज डेढ़ लाख करोड़ से ऊपर है। नरेंद्र मोदी ने ग्राम उद्योग को जो खादी गांधी का सपना था। गांधी का नाम तो पूरे खानदान ने ले लिया। लेकिन गांधी के सपने को कांग्रेस ने चकना चूर दिया।
मंत्री गिरिराज ने कहा कि जब मुझे बंगाल की घटना छात्रों के साथ बिहार के छात्र भारत के ही छात्र थे। लेकिन ममता बनर्जी के गुंडो ने जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया वह उनके असली चेहरे को उजागर करता है। मंत्री ने कहा कि मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि तेजस्वी यादव ने बात की कि नहीं की। आज उन लोगों की जुबान में बर्फ जम गया। किसी का नहीं खुला।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025