विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी दादरी में एसटीपी टाउनशिप परिसर में बड़े वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता’ रखी गई है।
कर्मचारियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (दादरी) श्री के सी मुरलीधरन ने वहां उपस्थित सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। मुख्य महाप्रबंधक ने पर्यावरण संरक्षण-शपथ के माध्यम से कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में अपना योगदान देंगे। इसी अवसर पर एनटीपीसी दादरी टाउनशिप के निवासियों के लिये वल्कथॉन का आयोजन भी गया।
बालिकाओं ने किया वृक्षारोपण और समझा महत्व
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी दादरी में आयोजित बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला में भाग ले रही बालिकाओं ने भी वृक्षारोपण किया। इसी के साथ ही बालिकाओं को पर्यावरण के बारे में जागरुक किया गया।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
विश्व पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ओएंडएम) श्री गुरु प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ईधन प्रबंधन) श्री एन एन सिन्हा, कमांडेंट(सीआईएसएफ) श्री आर पी सिंह, जागृति समाज की उपाध्यक्ष एवं कमेटी सदस्य, एनटीपीसी दादरी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सीआईएसएफ के जवानों संग पौधारोपण किया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025