NOIDA: गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जिले में महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हॉजरी कॉम्पलेक्स सेक्टर-84 में महिलाओं को आत्मसुरक्षा, साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

‘गलत का करें विरोध’
महिलाओं को संबोधित करते हुए अपर पुलिस आयुक्त प्रीति यादव ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। कई जगहों पर असमाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं पर छींटकशी की जाती हैं। इस तरह की घटनाओं को नजर अंदाज नहीं, बल्कि उसका खुलकर विरोध करना चाहिए।
‘महिलाओं के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क’
प्रीति यादव ने कहा कि जिले के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी हुई है। जहां पर महिला पुलिस द्वारा गोपनियता को बनाए रखते हुए समस्याओं को सुना जाता है। वहां जाकर महिलाएं किसी भी तरह की समस्या को बता सकती हैं। साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए बनाए गये हेल्प लाइन के बारे में भी जानकारी दी।
साइबर फ्राड से बचें महिलाएं
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। उनके द्वारा उपस्थित सभी लोगों को जागरूक करते हुये बताया गया की लोगों को इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए सतर्क रहना चाहिए। अनजान फोन कॉल और वीडियो कॉल नहीं उठाने चाहिए। लालच में आकर किसी के साथ अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025