Noida: आप के द्वार के तहत 28 दिसंबर, गुरुवार को नोएडा विकास प्राधिकरण एवं नोएडा एंटरप्रिनियर्स एसोशिएसन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक के दौरान औद्योगिक सेक्टर 57, 58, 59, 60 के उद्यमियों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा हुई।
इस अवसर पर उद्यमियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित शिकायत अधिकारियों को सौंपी। एनईए से सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि नालियों में पानी का स्तर बढ़ गया है, जिससे पानी सड़क पर आ जाता है या फैक्ट्री के अंदर चला जाता है। इसके अलावा पेड़ों की ट्रिमिंग सही समय पर ना होने से विद्युत सप्लाई बाधित होती रहती है।
इंटर लॉकिंग टाइल्स का काम जल्द शुरू होगा
एनईए की तरफ से विपिन मल्हन ने कई बार विद्युत सप्लाई लाइन को अंडर ग्राउंड करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सेक्टरों में इंटर लॉकिंग टाइल्स का काम भी बंद पड़ा है, ऐसे में स्वच्छ भारत अभियान की प्रगति पर भी असर पड़ रहा है।
नोएडा विका प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक रमेश चंद्रा ने बताया कि टेंडर हो चुका है और शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान दिया जाएगा। साथ ही पेड़ों की छटाई का भी काम जल्द ही कराने का आश्वासन दिया। वहीं, बताया कि एनजीटी से अनुमति मिलने के बाद बंद पड़े इंटर लॉकिंग टाइल्स के काम शुरू कर दिया जाएगा।
बैठक में ये लोग मौजूद रहे
बैठक, नोएडा के D-37, सेक्टर-59 में आयोजित की गई थी। बैठक में नोएडा विकास प्राधिकरण से उप महाप्रबंधक बी के रावल, वर्क सर्किल -5 से वरिष्ठ प्रबंधक रमेश चंद्रा, प्रबंधक अरविंद कुमार, सहायक प्रबंधक मुकेश त्यागी, स्वास्थ्य विभाग -। से वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार, प्रबंधक अरुण कुमार, विद्युत यांत्रिक विभाग से प्रबंधक अमरजीत सिंह एवं सहायक प्रबंधक उमेश कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं, एनईए से सुधीर श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, संजय सेठ शामिल हुए।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025