Ghaziabad: देश की राजधानी से सटे गाजियाबाद सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो महीने पहले सिर कटी लाश की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि एक व्यक्ति पैसों के लिए तंत्र-मंत्र और काला जादू करता था। जिसके लिए उसने मानव खोपड़ी की मांग की थी। इसी के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर सिर काट लिया था।
पहले दोस्ती कर पिलाई शराब फिर घोंट दिया गला
डीसीपी (ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल के अनुसार, विकास उर्फ परमात्मा तंत्र-मंत्र काला जादू के जरिए पैसे हासिल करना चाहता था। इसके लिए उसने अपने साथी विकास उर्फ मोटा और धनंजय से मानव खोपड़ी की मांग की थी। जिसके बाद तीनों ने दिल्ली के कमला मार्केट के पास राज कुमार नाम के शख्स को निशाना बनाया। राजकुमार नशे का आदी था। आरोपियों ने पहले राजकुमार से दोस्ती की। इसके बाद किराए के कमरे में ले गए और खूब शराब पिलाई। इसके बाद 21 से 22 जून के बीच रात को राजकुमार का गला घोंट दिया।
शव का सिर काट कर तांत्रिक को सौंपा
इसके बाद आत्महत्या का मामला दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। हत्या के बाद मोटा और धनंजय शव को ऑटो-रिक्शा में रखकर भोपुरा लोनी रोड ले गए, जहां उन्होंने सिर काट लिया। कटे हुए सिर को एक प्लास्टिक की बाल्टी में रखा और अपने विकास को सौंप दिया था। वहीं, विकास ने सिर को लेकर गुप्त रूप से तंत्र-मंत्र किया। इसके बाद पुलिस को सिर कटा शव सड़क के किनारे मिला था। टीला मोड़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और शव की शिनाख्त कराई तो पता चला कि शव 29 वर्षीय राज कुमार उर्फ राजू का है। इसके बाद जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ सुराग लगा तो आरोपियों की तलाश शुरू की।
मुख्य आरोपी अभी भी फरार
डीसीपी (ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल ने बताया कि बिहार के रहने वाले विकास उर्फ मोटा और धनंजय को टीला मोड़-फारुख नगर रोड से गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। मृतक का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सिर की तलाश की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025