Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। महिला का शव झाड़ियों के पास मिला है। जानकारी के मुताबिक दानकोर थाना क्षेत्र के अट्टा गुजरान के पास सड़क किनारे रविवार को एक महिला का शव मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
महिला की नहीं हो पाई पहचान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। फिलहाल महिला पहचान की नहीं हो सकी। पुलिस महिला के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
Noida: नोएडा में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन चोरी, हत्या और लूट के मामले सामने आ रहे हैं। अब थाना दनकौर क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दो युवक नाबालिग लड़की से मिलने गए थे
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के मुताबिक, थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम अस्तौली निवासी जितेन्द्र व कमल मंगलवार को ग्राम पिपलका में पूर्व से परिचित एक नाबालिग लड़की से मिलने गये थे। इसी दौरान लड़की के पिता ने द्वारा गांव के ही कुछ लोगों को बुलाकर जितेन्द्र व कमल को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की गयी। जिससे जितेन्द्र व कमल गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
जितेन्द्र व कमल द्वारा परिजनों के साथ थाना दनकौर पर आकर मारपीट के सम्बन्ध में सूचना दी गई। जिसपर थाना दनकौर पुलिस द्वारा तत्काल घायल जितेन्द्र व कमल उपरोक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कमल (20) की मृत्यु हो गयी है। मृतक के परिजनों से तहरीर पर नामजद 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना दनकौर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025