बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। मुख्तार को जेल में हार्ट अटैक आने ने बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के बाद उसे पहले आईसीयू में फिर सीसीयू में भर्ती कराया गया था। वहीं मुख्तार अंसारी की मौत से जुड़ी खबर आने के बाद मऊ और गाज़ीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि जेल में बेहोश होने के बाद मुख्तार अंसारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी सेहत पर नजर बनाए हुई थी लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
मुख्तार अंसारी को रात करीब नौ बजे दिल का दौरा पड़ा
मुख्तार अंसारी को रात करीब नौ बजे दिल का दौरा पड़ा था और वो बेहोश हो गया था. इसके बाद उसे आनन-फानन में तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. ये खबर आने के बाद मुख्तार का परिवार गाजीपुर से बांदा के लिए निकल गया है. मामले की गंभीरता को देखते बांदा जेल की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह ने दावा किया है कि मुख्तार अंसारी से किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा था.
कोर्ट में जहर देने को लेकर दिया जा चुका प्रार्थना पत्र
इससे पहले मंगलवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. उसे स्टूल सिस्टम की परेशानी हो थी. रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में उसे 14 घंटे तक आईसीयू में रखकर इलाज किया गया था. बता दें कि मुख्तार ने कुछ दिन पहले ही कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसे धीमा जहर दिया जा रहा है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025