Mumbai: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी शुक्रवार को एक बार फिर 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो गए। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अंबानी संपत्ति के मामले में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति में एक दिन में 2.76 बिलियन डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है।
एशिया के सबसे अमीर आदमी बने
संपत्ति में इस वृद्धि के साथ उन्होंने अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स का तमगा भी हासिल कर लिया है।पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में रिलायंस के शेयरों में तेज उछाल देखा गया है, नए साल में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 5.47 अरब डॉलर की वृद्धि हो चुकी है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में आरआईएल (रिलायंस इंडसट्रीज लिमिटेड) के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 18.40 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
इंटरनेशनल मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया भर के अमीरों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें सबसे अमीर भारतीय और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में 9वें स्थान पर आ गए हैं। दूसरे सबसे अमीर भारतीय गौतम अदाणी वैश्विक सूची में 17वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, अंबानी की संपत्ति 2023 के 83.4 अरब डॉलर से बढ़कर 116 अरब डॉलर पहुंच गई है। अदाणी की संपत्ति 84 अरब डॉलर है। 2024 की अमीरों की वैश्विक सूची में 2,781 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें पिछले साल से 141 लोग ज्यादा हैं।
भारत के 10 सबसे अमीरों की लिस्ट
फोर्ब्स की लिस्ट में इस बार 25 भारतीय अरबपतियों को शामिल किया गया है। इनमें मुकेश अंबानी से लेकर लक्ष्मी मित्तल तक शामिल हैं। आईए जानते है कि फोर्ब्स की इस लिस्ट में टॉप-10 भारतीय अरबपति शामिल हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025