New Delhi: मोदी कैबिनेट 3.0 में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस बार कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है तो वहीं कई पुराने दिग्गज नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। मोदी मंत्री मंडल में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर और पीयूष गोयल दोबारा कैबिनेट मंत्री बने हैं। ये सभी नेता मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बने मंत्री बने
वहीं, मोदी कैबिनेट 3.0 में इस बार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो गए हैं। नड्डा को बड़ा विभाग मिलने की संभावना है। जेपी नड्डा के कैबिनेट में शामिल होने के साथ ही अब भाजपा को नया अध्यक्ष मिलने की संभावना जताई जा रही है।
37 पूर्व मंत्रियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता
पिछली सरकार के 37 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट 3.0 से बाहर कर दिया गया है। इनमें से सात कैबिनेट मंत्री थे, जिनमें स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और नारायण राणे शामिल हैं। इसके अलावा अर्जुन मुंडा, संजीव कुमार बालियान, फग्गन सिंह कुलस्ते, पुरुषोत्तम रूपाला, वीके सिंह, महेंद्र नाथ पांडे, साध्वी निरंजन ज्योति, आरके सिंह, राजीव चंद्रशेखर, कैलाश चौधरी, वी मुरलीधरन और मीनाक्षी लेखी को इस बार मंत्री पद से हटाया गया है।
सहयोगी दलों के ये बने मंत्री
कैबिनेट में BJP के कई सहयोगी दलों को भी जगह मिली। जिसमें हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी, जनता दल सेकुलर (जेडीएस) से एचडी कुमारस्वामी, जेडीयू से राजीव रंजन सिंह उर्फललन सिंह, टीडीपी से किंजरापु राम मोहन नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) से चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री बने हैं। वहीं, आरएलडी के जयंत चौधरी समेत कई और भाजपा सहयोगियों ने राज्य मंत्री और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है।
पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ
मोदी कैबिनेट में 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जिनमें शिवराज सिंह चौहान, एच.डी. कुमारस्वामी, मनोहर लाल खट्टर, जीतन राम मांझी और सर्बानंद सोनोवाल शामिल हैं। वहीं, केरल में पहली बार कमल खिलाने वाले अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। पूर्वी दिल्ली से पहली बार सांसद बने हर्ष मल्होत्रा भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के 9 मंत्री बने
मोदी कैबिनेट 3.0 में बिहार के 8 मंत्रियों में से 4 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। जबकि उत्तर प्रदेश के नौ मंत्रियों में से केवल राजनाथ सिंह कैबिनेट मंत्री बने। महाराष्ट्र के छह सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मोदी मंत्रिमंडल के 72 मंत्रियों में से 7 महिलाएं हैं। 42 मंत्री ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों से हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025