ग्रेटर नोएडा में नहीं रुक रही मोबाइल छिनौती की घटना, दिनदहाड़े मोबाइल छीन फरार हुए बदमाश

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल छिनौती की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सूरजपुर कस्बे की है। जहां दिनदहाड़े एक युवक से दिनदहाड़े मोबाइल छिनौती की वारदात सामने आई। बताया जा रहा है युवक हाथ में मोबाइल लेकर सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान बाइक से आए बदमाश युवक से मोबाइल छीनकर फरार हो गये। मोबाइल छीनने की वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।

By Super Admin | November 28, 2023 | 0 Comments