Noida: नोएडा पुलिस की सुबह-सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों से दो तमंचे जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़े गए एक बदमाश पर दो दर्जन से अधिक और दूसरे पर आधा दर्जन से अधिक चोरी लूट गैंगस्टर जैसे अपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
रुकने का इशारा करने पर चलाई गोली
जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 58 थाना पुलिस शनिवार सुबह लेबर चौक पर पास रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस में रोकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक रोकने की बजाय तेजी से भागने लगे। इस पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने खुद को घिरते देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचते बचते जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक-एक गोली बदमाश नीतीश और सुमित के पैर में लग गई और घायल होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दौड़कर पकड़ लिया।
लूट और चोरी के कई मुकदमे हैँ दर्ज
पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचे जिंदा कारतूस खोका कारतूस और एक दिल्ली से चोरी हुई बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के बदमाश है जो की लूट चोरी डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। सुबह भी यह दोनों बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस की सफलता के चलते यह दोनों बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए पुलिस ने दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
ग्रेटर नोएडा में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों पर चोरी और लूट के दर्जनों मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। थाना बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट की चेन, चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद हुआ है।
पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने चेकिंग के दौरान अजनारा गोल चक्कर के पास एक मोटरसाइकिल जिस पर 2 संदिग्ध व्यक्ति सवार थे। उन्हें चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। इसके बाद बदमाश मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश सोनू और समीर खान पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज जारी है।
कई सालों से कर रहे थे एनसीआर में लूट और चोरी
बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 2 खोखा कारतूस व 2 जिन्दा कारतूस, 1 चेन पीली धातु व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनके पास से बरामद चेन उनके द्वारा एक महिला से करीब 19 दिन पहले राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के गेट नंबर-1 से छीनी गई थी और मोटरसाइकिल तिलकनगर, दिल्ली से चोरी की गई थी। मुठभेड़ में घायल हुए अभियुक्तों के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश कई सालों से एनसीआर में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं।
Noida: नोएडा में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चली। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि भाग रहे एक बदमाश का पीछा कर पुलिस ने दबोच लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
हाजीपुर अंडरपास के पास हुई मुठभेड़
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल के मुताबिक, थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा सेक्टर-96 तिराहे पर चेकिंग के दौरान बुधवार की अलसुबह एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति को आता देख रुकने का इशारा किया गया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बिना रुके तेजी से सर्विस रोड पर हाजीपुर अंडरपास की तरफ भाग गये। पुलिस टीम द्वारा कंट्रोल रूम को अवगत कराते हुए बदमाशों का पीछा किया गया। सर्विस रोड हाजीपुर अंडरपास की तरफ घेराबंदी करते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। जिसपर बदमाशों द्वारा अपने आपको घिरता देख सिक्का मॉल के सामने सर्विस रोड पर पुलिस टीम पर फायर किया गया।
भाग रहे एक बदमाश को किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ में फायरिंग की। जिसमें बदमाश अरूण पुत्र गुड्डू उर्फ विदेश निवासी हाथरस और गौरव निवासी मीत नगर दिल्ली को पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। वहीं, विकास निवासी सेक्टर-39 को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
एक लाख रुपये और तमंचे बरामद
बदमाशों के कब्जे से एक लाख रूपये, एक मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद हुए है। बरामद रुपये थाना सेक्टर-39 पर दर्ज केस से संबंधित है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Noida: नोएडा पुलिस 5 शातिर बदमाशों में देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि चार को मौके से कांबिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, चार चाकू, चोरी के 9 मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल चोरी लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
खोड़ा तिराहे पर चेकिंग के दौरान आते दिखे संदिग्ध
डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह के मुताबिक, रविवार की रात्रि में थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा खोड़ा तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान रजत विहार की तरफ से रांग साइड से खोडा तिराहे की तरफ दो स्पलेण्डर मोटर साइकिल सवार 5 लड़के आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया लेकिन नहीं रुके ।
भागते समय पुलिस पर की फायरिंग
इसके बाद तेजी से रेडिशन होटल रेडलाईट की सर्विस रोड की तरफ भागने लगे। इसके साथ ही पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पिन्टू उर्फ नेवला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि आफताब अली पुत्र शमशाद, सौरभ कटारिया पुत्र अरबन कटारिया, कृष्णा उर्फ चौबा पुत्र मोहन भंडारी, संजीव उर्फ मोटा पुत्र विजयपाल को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
चोरी के 9 मोबाइल, तमंचा और चाकू बरामद
डीसीपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से 2 बाइक, एक तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 4 चाकू और चोरी/लूट के 9 मोबाईल फोन बरामद हुये है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी तथा घटनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चोरी, छिनैती और साइबर अपराध के मामले प्रतिदिन सामने आते हैं। नोएडा पुलिस लगातार चोर और साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करती रहती है। इसके साथ ही शातिर अपराधियों को लंगड़ा कर गिरफ्तार भी कर रही है, लेकिन बदमाश और चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आसपास से जिलों के अपराधी नोएडा में आकर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। नोएडा में फोन और चेन स्नैचिंग तो आम बात है।
Noida: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दो बदमाशों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। घायल बदमाश मनीष को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
स्कूटी सवारों को पुलिस ने रोका तो भागने लगे
नोएडा पुलिस कमिश्ररेट मीडिया सेल के अनुसार, सोमवार की रात्रि में थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा अमेठी गोल चक्कर के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक दिल्ली नं की सफेद रंग की स्कूटी ( डीएल 3एस डीए 0388) पर तीन व्यक्ति आते दिखाये दिये। जिन्हें पुलिस द्वारा रुकने का ईशारा किया गया तो वह सेक्टर 98 की तरफ भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर किया।
जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली
पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश मनीष पुत्र महेन्द्र के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश मनीष को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। जबकि बदमाश विशाल पुत्र श्यामलाल और सुमित पुत्र रमेश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
चोरी की स्कूटी और तमंचा बरामद
गिरफ्तार बदमाशों के के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गयी स्कूटी, 1 तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये हैं। बदमाशों द्वारा सेक्टर 98 के पास से 25 नवंबर को ई रिक्शा लूटने की घटना का भी इकबाल किया है। जिसको अभियुक्तों की निशादेही पर बरामद किया जा रहा है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार बदमाशों की डिटेल
1. मनीष पुत्र महेन्द्र निवासी रामपुर सुईली थाना सुईली तहसील अकबरपुर कानुपुर देहात हाल गली नं. 3 छलैरा सैक्टर 39 नोएडा.
2. विशाल पुत्र श्यामलाल निवासी मकान नं. 157 सुभाष कैन्ट एनटीपीसी गेट के आगे झुग्गी बदरपुर बोर्डर दिल्ली मूल ग्राम बहादर थाना गौरीगंज अमेठी.
3.सुमित पुत्र रमेश निवासी सुभाष कैम्प निवासी मकान नं. 162 एनटीपीसी गेट के पास झुग्गी बदरपुर बोर्डर मूल गौऊधाट प्रयागराज।
Noida: नोएडा पुलिस ने शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दिल्ली के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात थाना फेस-1 पुलिस द्वारा गोल चक्कर से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते पर सेक्टर 15ए के पीछे स्थित गंदे नाले की पटरी कट पर चेकिंग कर रही थी।
पुलिस ने रोका तो शुरू कर दी फायरिंग
इसी दौरान 3 व्यक्ति एक बाइक आते दिखाई दिये। पुलिस ने चेकिंग करने के लिए रोका तो भागने लगे, बदमाश तेजी से मोटर साइकिल चलाते हुए सेक्टर 15ए के पीछे से सेक्टर 16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने लगे। आगे करीब 100 मीटर जाकर मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग करने लगे।
3 सोने की चेन और तमंचा बरामद
इसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो त्रिलोकपुरी निवासी शाहरुख (25) गोली लगने से घायल हो गया। जबकि सरफराज (23) को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। वहीं, तीसरा बदमाश सचिन मौके से फरार हो गया है। बदमाशों के कब्जे से 3 सोने की चेन, 5300 रुपये और बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025