Greater Noid: ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हो गई। जारचा थाना पुलिस की मुठियानी गांव के पास हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से सोमिन नाम का बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बदमाश पर 36 मुकदमे दर्ज हैं
पुलिस ने बदमाश के कब्जे एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुए हैं। पकड़े गए घायल बदमाश पर लगभग तीन दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई और घायल हो गया।
Greater Noida: थाना सूरजपुर पुलिस और कैब लूटने वाले तीन शातिर बदमाशों से देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों शातिर बदमाशों के पैर में गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए शातिर बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में वाहन लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
पक्षी विहार देवला के पास हुई मुठभेड़
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार, मंगलवार को सुबह थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा देवला कट पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से स्विफ्ट कार (यूपी 82एटी 8592) आती हुई दिखाई दी। पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया। लेकिन पुलिस को देखकर कार सवार पक्षी विहार देवला की ओर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कार सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की जाने लगी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश अश्विनी उर्फ चीकू व प्रिंस निवासी ग्राम सदरपुर थाना सेक्टर 39 नोएडा, शशांक निवासी जनता फ्लैट सेक्टर 117 थाना सेक्टर 113 नोएडा के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।
लूटी कैब और तमंचे बरामद
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे .315 बोर, 3 खोखा कारतूस, 06 जिंदा कारतूस और सूरजपुर थाना क्षेत्र से लूटी गयी स्विफ्ट कार बरामद हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों ने 6 अक्टूबर को खोदना खुर्द थाना क्षेत्र सूरजपुर से कैब लूट ली थी। पुलिस बदमाशों के आपरधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।
गौरतलब है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चोरी, छिनैती और साइबर अपराध के मामले प्रतिदिन सामने आते हैं। नोएडा पुलिस लगातार चोर और साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करती रहती है। इसके साथ ही शातिर अपराधियों को लंगड़ा कर गिरफ्तार भी कर रही है, लेकिन बदमाश और चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आसपास से जिलों के अपराधी नोएडा में आकर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। नोएडा में फोन और चेन स्नैचिंग तो आम बात है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025