उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में वन विभाग की ज़मीन पर अवैध चर्च चल रहा था। जहां पर आस-पास के लोगों का धर्मांतरण करने का खेल चल रहा था। जिसकी सूचना जब पुलिस को मिली, तो तुंरत की मिर्जापुर पुलिस ने बुलडोजर कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही पुलिस की ओर से कहा कि आगे भी अन्य जगहों पर इस तरह के अवैध धर्मांतरण को लेकर उचिक कार्यवाही की जाएगी।
अवैध चर्च पर चला बुलडोजर

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के खुफिया गांव में बने अवैध चर्च पर रविवार को जिला प्रशासन ने एक्शन लेते हुए बुलडोजर कार्यवाही की। मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि ये चर्च वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। साथ ही इसी चर्च के माध्यम से आस-पास रहने वाले लोगों को फुसलाकर सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा था।
चर्च कर रहा था लोगों का धर्म परिवर्तन
चर्च के इस काम की शिकायत लोगों ने पुलिस से की। जिसपर तुंरत एक्शन लिया गया और चर्च की जांच-पड़ताल शुरू की। जांच में पता चला कि ये चर्च वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से निर्मित पाया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा सर्च संचालकों को नोटिस जारी किया गया, लेकिन उन्होंने इसमें कोई जवाब नहीं दिया।
कई चर्च निशाने पर, गैंगस्टर एक्ट पर होगी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि नोटिस का जवाब न मिलने पर रविवार को निर्माता वन विभाग जिला प्रशासन और पुलिस की टीम यहां पहुंची और अवैध रूप से बने इस चर्च को गिरा दिया गया। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि जनपद में इस तरह के धर्मांतरण का खेल चलाने वाले कुछ और लोग भी निशाने पर हैं। उनकी भी जांच पड़ताल की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर उनके अवैध संपत्तियों को ध्वस्तीकरण कराया जाएगा या उनके ऊपर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025