Noida: प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए जिले में एक खास आयोजन किया जाएगा। सरकार 27 जनवरी से 2 फरवरी तक नेचर एंड वर्ल्ड फेस्टिवल 2024 का आयोजन करने जा रही है। पर्यावरण वन जंतु उद्यान और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मालिक ने बताया कि यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति का यह उत्सव, प्रकृति प्रेमियों, पक्षी प्रेमियों और परिवारों के लिए एक आनंददायक साबित होगा।
4 महीने प्रवासी यहां बिताते हैं
राज्य मंत्री केपी मालिक ने आगे कहा कि गौतमबुद्धनगर में यमुना नदी बेसिन में बसा एक शहरी आर्द्रभूमि, स्पॉट-बिल्ड डक, लेसर-व्हिसलिंग डक, कॉटन पिग्मी गूज और कॉम्ब डक जैसे जलपक्षी के लिए एक महत्वपूर्ण प्रजनन स्थल है। ऐसे में हम उत्सव से एक प्रकृति माहौल देने का प्रयास कर रहे है। सूरजपुर वेटलैंड जिले का ही नहीं, एनसीआर का सबसे श्रेष्ठ भू भाग है। यहां प्रवासी पक्षी भी आकर 4 महीने बिताते हैं, यह उनकी भी पसंदीदा जगह है।
कई कार्यक्रम भी होंगे आयोजित
मंत्री ने कहा कि सूरजपुर वेटलैंड 0.60 किमी. में फैला हुआ। यह स्थानीय और प्रवासी पक्षी प्रजातियों दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण निवास स्थान है, जो इसे पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनाता है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर वेटलैंड में आयोजित होने वाले नेचर एंड वर्ल्ड फेस्टिवल 2024 में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जैसे कि गाइड के साथ वर्ल्ड वाचिंग टूर, इंटरएक्टिव कार्यशाला, नेचर वॉक एंड ट्रेल्स, बच्चों का कोना और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025