देशभर में गर्मी के सितम ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हर दिन दर्ज होते नए-नए रिकॉर्ड जहां लोगों की जान के दुश्मन बन गए हैं, तो हर दिन लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बारिश की आस लगाए लोगों को हर दिन बढ़ता तापमान नसीब हो रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की हालत काफी बिगड़ी नजर आ रही है। तापमान के कहर ने लोगों को परेशान कर रखा है, तो मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जा रही लोगों की जान
उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। कानपुर में पारा 47.6 डिग्री तक जा पहुंचा है, तो सेंट्रल यूपी में इससे 9 मौतें हुई हैं। झांसी 48.1 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना। बुंदेलखंड में रोडवेज बस चालक समेत 6 की जान चली गई। इसी के साथ ही आगरा में 47.8, इटावा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 44.8, प्रयागराज 44.6, हरदोई 44.5 डिग्री और बरेली, मेरठ, वाराणसी का भी तापमान 43 डिग्री पार पहुंच गया है।
इन जिलों के लिए जारी रेड अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम की मार की वजह से हुई मौतों को देखते हुए मौसम विभाग ने गर्मी से बचाव के निर्देश दिए हैं। साथ ही कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। इसमें गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, हाथरस में रेड अलर्ट जारी है और औरैया, झांसी, जालौन में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में मनचलों द्वारा बीच रोड़ पर लोगों की मौजूदगी होने के बाद भी लड़की से छेड़छाड़ करने का एक वीडियो वायरल है। ये मामला मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र के भटवाड़े का है। जहां पर मनचलें ने बीच सड़क पर युवती से छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गया।
बुर्के में जा रही महिला संग छेड़छाड़
मेरठ में छेड़छाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बुर्के में जा रही थी। तभी बेखौफ मनचला युवती के पास पहुंचा और सरेआम छेड़छाड़ कर फरार हो गया। युवती भी इसके बाद आगे बढ़ गई। हैरानी की बात ये है कि जहां पर ये छेड़छाड़ की घटना हुई, वहां दो लोग काम कर रहे हैं। एक अन्य महिला भी वहां खड़ी थी, लेकिन मनचले को कोई फर्क नहीं पड़ा।
वीडियो हुआ वायरल

मनचले द्वारा सरेआम छेड़छाड़ की घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं शोहदा अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है, पुलिस टीम वीडियो के आधार पर युवक को तलाश कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025