Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर सुबह 9 बजे के करीब आत्महत्या कर ली है, ये खबर सामने आई है। मलाइका की मां का कहना है कि वो बीमार नहीं थे। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। वहीं, मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, मलाइका के करीबी सूत्रों ने बताया कि अनिल अरोड़ा ने सुसाइड नहीं किया है, ये एक एक्सीडेंट है। मलाइका के मैनेजर ने भी कहा है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की, बल्कि दुर्घटना की बात की है।
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट!

घटना के बारे में पुलिस ने मीडिया को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर आत्महत्या की है। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। रिपोर्ट लिखने तक पुलिस को मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आपको बता दें, मलाइका खबर मिलते ही पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई थी। मलाइका के पिता के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। खबर मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान फौरन एक्ट्रेस के घर पहुंच गए।
दौड़ते-भागते मलाइका पहुंची घर

पिता की मौत की खबर सुनकर मलाइका अरोड़ा दौड़ते-भागते घर पहुंची। वायरल वीडियो में उन्हें घर के अंदर जाते देखा जा सकता है। मलाइका को रोता देखकर अर्जुन कपूर की आंखे भी नम दिखाई दीं।
नहीं थी कोई बीमारी!

PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनिल की एक्स पत्नी और मलाइका की मां ने पुलिस के दिए बयान में बताया कि अनिल रोज सुबह बालकनी में बैठकर न्यूजपेपर पढ़ते थे। बुधवार सुबह जब उन्होंने लिविंग रूम में अनिल की स्लिपर्स देखीं तो वो बालकनी में गईं। वहां उन्हें अनिल कहीं नहीं दिखाई दिए तो उन्होंने नीचे झांककर देखा। जहां से वॉचमैन जोर-जोर से मदद के लिए चिल्ला रहा था। जॉइस ने आगे कहा कि अनिल किसी बीमारी से नहीं जूझ रहे थे। उन्हें सिर्फ घुटनों में दर्द रहता था। उन्होंने मर्चेंट नेवी से वीआरएस लिया था। आपको बता दें, अनिल की एक्स पत्नी जॉयस पॉलीकार्प और अनिल का तलाक हो गया था, लेकिन कुछ सालों से दोनों साथ रह रहे
मर्चेंट नेवी में काम करते थे मलाइका के पिता
मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा पंजाब के फाजिल्का शहर से थे। वो पंजाबी हिंदु थे। उन्होंने भारतीय मर्चेंट नेवी में काम किया था। शादी के 11 साल बाद अनिल और जॉयस अलग हो गए थे। तब मलाइका 11 साल और बहन अमृता अरोड़ा 6 साल की थीं। तलाक के बाद अरोड़ा बहनें अपनी मां के साथ ठाणे से चेंबूर चली गईं, जहां उनकी मां ने उनका पालन-पोषण किया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025