इस वक्त की बड़ी खबर ग्रेटर नोएडा से आ रही है। जहां खोदना कला गांव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मलबे में 8 बच्चे दब गए। आनन-फानन में सभी घायलों को दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन की मौत हो गई है। वहीं पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से एक बच्चे को शारदा हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर थाना क्षेत्र के खोदना कला गांव में सगीर के मकान में काम चल रहा था। देर शाम अचानक से दूसरी मंजिल की छत पर दीवार गिर गई। वहीं दीवार छत पर गिरी जिसके चलते छत का मलबा नीचे गिर गया। जहां नीचे बच्चे खेल रहे थे। जिससे सभी मलबे में दब गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी को घायल अवस्था में दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के अला अधिकारी भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों की मौत हो गई है। वही तीन बच्चे घायल है जिनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो बच्चे अपनी नानी के यहां आए थे।
हादसे में घायल और मरने वाले मासूम
हादसे में आयशा पुत्री सगीर उम्र 16 वर्ष, आहद पुत्र मोइनुद्दीन उम्र 4 वर्ष ,हुसैन पुत्र इकराम उम्र 5 वर्ष ,आदिल पुत्र शेरखान उम्र 8 वर्ष, अलफ़िजा पुत्री मोइनुद्दीन उम्र 2 वर्ष ,सोहना पुत्री रहीस उम्र 12 वर्ष ,वासील पुत्र शेर खान उम्र 11वर्ष ,समीर पुत्र सगीर उम्र 15 वर्ष, सगीर के मकान की दिवार आदि गिरने से उनके ही परिवार/ रिश्तेदारों के 8 बच्चे घायल हुए जिसमें आहद, आदिल व अलफिजा की उपचार के दौरान दुखद मृत्यु हो गई। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025