गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि ने पिछले दिनों एक विवादित बयान दे दिया था. महंत के विवादित बयान के बाद मंदिर के बाहर लोगों ने जमकर हंगामा किया. अब इसको विवादित बयान को लेकर व त्योहारों को देखते हुए सोमवार को मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह, एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर मत, संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए.
आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले को मिलेगी कड़ी सजा- सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महापुरुषों के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन में कृतज्ञता का भाव होना चाहिए लेकिन इसके लिए किसी को भी बाध्य नहीं किया सकता. ना ही जबरन किसी पर थोपा जा सकता. अगर आस्था के साथ कोई भी व्यक्ति खिलवाड़ करेगा, महापुरुषों, देवी-देवता, संप्रदाय आदि की आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा. तो उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरता पूर्वक सजा दी जाएगी. ऐसे में लोगों को सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के प्रति एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस प्रशासन को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता, तोड़-फोड़ व आगजनी बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है. जो कोई भी ऐसा करने का दुस्साहस करेगा, उसे कीमत चुकानी पड़ेगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न होना चाहिए. ये प्रत्येक जनपद-प्रत्येक थाना को सुनिश्चित करना होगा. माहौल खराब करने वालों को चिन्हित करके कठोर कार्रवाई की जाए. कानून के विरुद्ध काम करने वालों से सख्ती के साथ निपटें.
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी दिए कड़े निर्देश
महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग और पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग तेज कर दी जाए. उन्होंने कहा कि महिलाओं- बेटियों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित की जानी चाहिए. इसके लिए सभी विभाग मिलकर एकसाथ काम करें.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025