इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आज हर क्रिकेट प्रेमी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं आपका इंतजार बस खत्म ही होने वाला है क्योंकि इस सीजन का आगाज 22 मार्च को होने वाला है। मगर उससे ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ ने IPL 2020 सीजन में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने आईपीएल में अब तक 52 मैच खेले हैं। 27 साल के स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई टीम के चौथे कप्तान होंगे। इससे पहले धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना को भी कप्तानी करने का मौका मिल चुका है। वहीं धोनी ने 212 मैचों में चेन्नई टीम की कप्तानी की है, जबकि जडेजा ने 8 और रैना ने 5 मैचों में कप्तानी की थी।
माही ने पहले ही फैंस को दे दिए थे संकेत
इस बदलाव के संकेत महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करके दे दिए थे, कि वो अब IPL 2024 में नए रोल में सामने आ सकते हैं। जबकि धोनी की इस पोस्ट के बाद उनके फैन्स की धड़कनें बढ़ गई थीं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा था, 'नए सीजन और नई 'भूमिका' के लिए इंतजार नहीं कर सकता. बने रहें!' अपनी इस पोस्ट में माही ने खुलासा नहीं किया था कि उनका नया रोल क्या होने वाला है, लेकिन अब उस पोस्ट की सारी बातें क्लियर हो गई हैं।
माही की कप्तानी में 5 बार खिताब जीता था CSK
15 अगस्त 2020 को 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से तो संन्यास ले लिया, मगर वो आईपीएल में खेलते रहे और उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब भी जिताया है। धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई टीम ने पिछला यानी 2023 सीजन भी अपने नाम किया था। तब उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराया था।
2022 में जडेजा को कप्तान बनाना पड़ा था भारी
चेन्नई सुपर किंग्स का इस तरह आईपीएल से एक दिन पहले अपना कप्तान बदल देने की घोषणा करना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी 2022 के आईपीएल सीजन में भी चेन्नई टीम ने एक दिन पहले ही नए कप्तान का ऐलान किया था। तब रवींद्र जडेजा को अपना कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को जडेजा को कप्तान बनाने का कदम बैकफायर कर गया। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम का प्रदर्शन खराब रहा था और खुद जडेजा का प्रदर्शन भी बेकार हुआ था। तब जडेजा की जगह धोनी को मिडसीजन में कप्तान के रूप में फिर से जिम्मेदारी संभालनी पड़ी थी।
Noida: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के दोस्त को जयपुर पुलिस ने बुधवार देर रात नोएडा से गिरफ्तार किया है। महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर के खिलाफ धोनी ने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में जयपुर में केस दर्ज कराया था।
धोनी ने जयपुर में दर्ज कराया था केस
नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में जयपुर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। महेंद्र सिंह धोनी ने पूर्व क्रिकेटर मिहिर पर आरोप लगाया था कि जयपुर में उनके नाम से क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए डील की गई थी। लेकिन दोनों में बाद में डील खत्म हो गई थी। इसके बाद धोनी ने जयपुर में मिहिर पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में जयपुर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बुधवार को नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मिहिर और धोनी बचपन के दोस्त हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025