Lucknow: एक महिला ने फ्लाइट में जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। महिला ने केबिन क्रू से अभद्रता की। जब सुरक्षाकर्मी ने उसे रोका तो उसके हाथ में दांत से काट लिया. हालात बेकाबू होता देख पुलिस को बुलाना पड़ा. महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मुंबई जा रही महिला यात्रियों के साथ कर रही थी झगड़ा
दरअसल, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अकाशा फ्लाइट से मुंबई जा रही तन्वी नाम की महिला ने जमकर हंगामा किया। फ्लाइट में कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, यहां तक कि उसे उतार दिया गया। इसके बावजूद तन्वी ने जबरन दोबारा फ्लाइट के अंदर घुसने की कोशिश की। एयरलाइंस के सुरक्षाकर्मियों ने उसको रोक लिया तो उनसे भिड़ गई। इस दौरान महिला ने एक सुरक्षा अधिकारी के हाथ में काट लिया। एयरलाइंस की महिला कर्मचारियों के साथ उसे स्थानीय थाने ले जाया गया और पुलिस को सौंप दिया।
महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
लखनऊ के जॉइंट सीपी आकाश कुलहरी ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। फ्लाइट में बैठने के दौरान सहयात्रियों से लड़ रही थी। जिसके बाद लोगों ने फ्लाइट के क्रू मेंबर्स से शिकायत की। महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उसकी बहन को गोमती नगर थाने में बुलाया गया गया है।
Lucknow: यूपी की राजधानी स्थित एयरपोर्ट गोल्ड तस्करों का सेफ गेट पास बना हुआ है। आए दिन एयरपोर्ट पर यहां पर गोल्ड तस्कर पकड़े जाते हैं। दूसरे देश से सोना लाने के लिए यात्री बहुत जुगाड़ लगाते हैं, जिससे पकड़ा न जाए। अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें एयरपोर्ट का स्टाफ बी शामिल था। डीआरआई की टीम ने 2 यात्रियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
2 यात्री चोरी छिपे लाए थे सोना
जानकारी के मुताबिक, डायरेक्ट्रेट आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस की लखनऊ यूनिट ने शुक्रवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी करने वाले दो यात्रियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन किलो विदेशी मूल की तस्करी का साेना जब्त किया गया है।
दो ग्राउंड स्टाफ भी दे रहा था तस्करों का साथ
पकड़े गये आरोपियों में दो यात्रियों के अलावा दो ग्राउंड स्टाफ, एक मास्टरमाइंड व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। जब्त किए गए सोने की कीमत 2 लाख 13 हजार अमेरिकी डालर आंकी गई है। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों के पास से सोना और विदेशी मुद्रा मिलाकर लगभग 3.96 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। तस्करी सिंडीकेट के सभी 6 आरोपियों को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की धाराओं के तहत गिरफ्तारी की गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025