Noida: बेखौफ बदमाशों ने नोएडा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सेक्टर 142 थाना क्षेत्र के के मोहियापुर गांव में दूध कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 लाख कैश और 3 लाख के जेवर लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। इसके साथ ही केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
परिवार को जगाकर लूटा
जानकारी के मुताबिक, मोहियापुर गांव में उमेश लोहिया का घर गांव से अलग खेतों में है। एडीसीपी हृदयेश कटारिया ने बताया कि 11 अगस्त की रात लगभग 1:00 बजे कुछ बदमाश आए और परिवार को जगाकर चाकू, तमंचे के बल पर बंधक बनाकर घर से करीब तीन लाख रूपये, कान की बाली, कुंडल आदि घर से लूट लिए। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर खड़ी चार पहिया गाड़ी से छपरौली, मंगरौली गांव की ओर भाग गए।
पुलिस की कई टीमें गठित
एडीसीपी हृदयेश कटारिया ने बताया कि रात में करीब 01.42 बजे उमेश ने डायल 112 पर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक सेक्टर 142 द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना दी| फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलवाया गया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए। उमेश लोहिया की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की गंभीरता का तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा मौके का मुयायना किया गया है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. अब तक की जानकारी पूछताछ आदि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण व बरामदगी/गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025