यूपी के नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को कार्यभार सौंप दिया गया है। 13 मार्च को मुख्य सूचना आयुक्त के साथ 10 सूचना आयुक्तों ने शपथ ली थी।यूपी के नव नियुक्त सूचना आयुक्तों को कार्य आवंटित कर दिया गया है। सूचना आयुक्त सुधीर कुमार सिंह को बरेली और चित्रकूट मंडल, गिरजेश कुमार चौधरी को लखनऊ मंडल, डा. दिलीप कुमार अग्निहोत्री को कानपुर और बस्ती मंडल का प्रभार सौंपा गया है।
राज्यपाल ने 10 सूचना आयुक्तों को दिलाई थी शपथ
इसी तरह पदुम नारायण द्विवेदी को वाराणसी और सहारनपुर मंडल, स्वतंत्र प्रकाश को फैजाबाद और देवीपाटन मंडल, मोहम्मद नदीम को इलाहाबाद और मिर्ज़ापुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। सूचना आयुक्त राजेन्द्र सिंह को गोरखपुर और झांसी मंडल, शकुंतला गौतम को मुरादाबाद और आजमगढ़ मंडल, राकेश कुमार को मेरठ मंडल तथा वीरेन्द्र प्रताप सिंह को आगरा और अलीगढ मंडल का प्रभार सौंपा गया है।बीते बुधवार को मुख्य सूचना आयुक्त आर के विश्वकर्मा के साथ ही 10 सूचना आयुक्तों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई थी
Noida: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार फाइनल हो गए हैं। आखिरी दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। जिसकी वजह से 15 उम्मीदवार चुनावी रण में डटे हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग अफसर ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद ही प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
34 प्रत्याशियों ने किया था नामांकन
बता दें कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 34 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। लेकिन जांच में 19 नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया था। जिसके बाद 15 प्रत्याशी बचे थे। इनमें से किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। अफसरों ने बताया कि अब प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा देना होगा। 12, 18 और 24 अप्रैल को चुनाव खर्च का ब्योरा देना होगा।
चुनावी रण में ये प्रत्याशी लगा रहे जीत के लिए गुणा-गणित
अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा, सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह नागर, बसपा के राजेंद्र सोलंकी चुनावी मैदान डटे हैं और इनके बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन्होंने जोर-शोर से प्रसार शुरू कर दिया है। वहीं, नेशनल पार्टी के किशोर सिंह, भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता पार्टी के नरेश नौटियाल, वीरों के वीर इंडिया पार्टी के भीम प्रकाश जिज्ञासु, सुभाषवादी भारतीय समाजवार्दी पार्टी के नारावेदश्वर, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मनीष कुमार द्विवेदी, सुपर पावर इंडिया पार्टी के रणसिंह डूडी, जयहिंद नेशनल पार्टी के राजीव मिश्रा, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी कु. शालू और निर्दलीय प्रत्याशी पराग कौशिक, महकार सिंह, मौ. मुमताज आलम और शिवम आशुतोष लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं।
यूपी में गांधी परिवार के कोटे में गिनी जाने वाली अमेठी व रायबरेली लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को रणनीति के नाम पर सब्र रखने को कहा जा रहा है। प्रत्याशी की घोषणा में देरी को पार्टी अपनी रणनीति बता रही है। वैसे संगठन के स्तर पर अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली में प्रियंका गांधी को ही संभावित प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ने तैयारी चल रही है।
पार्टी के राष्ट्री य महासचिव एवं यूपी के प्रभारी अविनाश पांडेय ने हाल ही में यह स्पष्ट किया कि दोनों सीटों पर प्रत्याशी के बारे में फैसला गांधी परिवार को ही लेना है। यह परिवार संगठन और क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत है। वैसे सूत्रों का कहना है कि अमेठी व रायबरेली संसदीय सीट पर कोई भी फैसला वायनाड (केरल) में मतदान हो जाने के बाद लिया जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025