Noida: नोएडा में लिफ्ट हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाईराइज हाउसिंग सोसाइटीज़ में लगातार ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं। इसके बावजूद नोएडा में नए लिफ्ट एक्ट को लागू नहीं किया गया है। अब सेक्टर 134 स्थित जेपी विशटाउन क्लासिक सोसाइटी में बुधवार रात एक महिला करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही। घटना तब हुई जब लिफ्ट सातवें फ्लोर पर पहुंचने के बाद लिफ्ट अटक गई और दरवाजा नहीं खुला। घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गईं।
एक घंटे की मशक्कत के बाद खुला दरवाजा
लिफ्ट को खोलने के लिए तुरंत टेक्नीशियन बुलाया गया। लेकिन लिफ्ट मैन्युफैक्चरिंग टीम को भी आने में करीब एक घंटा लग गया। मेंटेनेंस टीम ने काफी प्रयास किया लेकिन लिफ्ट खोलने में सफल नहीं हो पाई। आखिरकार टेक्नीशियन की मदद से करीब डेढ़ घंटे के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना ने सोसाइटी के निवासियों में सुरक्षा उपायों को लेकर दहशत है। सोसाइटी के लोग मेंटेनेस टीम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। इस घटना के बाद जेपी विश टाउन क्लासिक के निवासियों ने मेंटेनेंस टीम और प्रशासन से तुरंत उचित कदम उठाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Noida: नोएडा की सोसाइटियों में लिफ्ट हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आए दिन किसी न किसी बिल्डिंग में लिफ्ट खराब होने से लोग उसमें फंस कर परेशान हो रहे हैं। अब सेक्टर 137 स्तिथ पारस टीएरा सोसायटी में रविवार देर रात लिफ्ट खराब होने से तीन लोग फंस गए। बताया जा रहा है कि लिफ्ट 25 मंजिल से अचानक नीचे गिर गई। लिफ्ट गिरते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया और लोग एकत्रित हो गए।
सीधा 25वीं मंजिल पर पहुंच गई लिफ्ट
बताया जा रहा है कि लिफ्ट में अचानक आई खराबी के चलते सीधे 25वीं मंजिल पर जा रुकी। घटना के बाद सोसायटी के लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत किया। सोसाइटी के लोगों ने बतायाकि टावर-5 की लिफ्ट चौथी मंजिल पर खराब हो गई थी। जब तीन युवक लिफ्ट से बाहर निकलने लगे, तभी अचानक लिफ्ट फेल हो गई और वह तेजी से ऊपर जाने लगी। लिफ्ट सीधे 25वीं मंजिल पर पहुंच गई और सबसे ऊपरी मंजिल की छत को तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी विनीत राणा का कहना है कि तीन युवक लिफ्ट में फंस गए थे। तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
बता दें कि पिछले साल सेक्टर 142 में लिफ्ट गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025