Noida: कोलकाता मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद पूरे देश में डॉक्टर्स हड़ताल पर चल रहे हैं। इसी विरोध प्रदर्शन की आंच नोएडा में भी पहुंच चुकी हैं। नोएडा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में डॉक्टर विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए हैं। हड़ताल के कारण जिम्स की ओपीडी बंद हो गई। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं चालू है।
मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा हड़ताल
जिम्स में धरने पर बैठे डॉक्टरों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल चिकित्सा समुदाय की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं। वहीं, मेडिकल क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के मनोबल को भी गिराती हैं। जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। एक महिला डॉक्टर ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए और चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा बढ़ाई जाए। यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो वे आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।
मायूस होकर लौटे मरीज
डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से सुबह इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों निराश होकर वापस लौटना पड़ा। हालांकि, डॉक्टरों ने आश्वासन दिया कि इमरजेंसी सेवाओं में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार किया जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025