Greater Noida: शराब के नशे में दोस्त पर चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को जारचा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी संजीव और धर्मेंद्र ने शराब के नशे में सड़क पर जमकर उत्पात मचाया था। दोनों आरोपियों ने मिलकर अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें नवीन नाम का युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। नवीन को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज अभी जारी है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला किया गया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
थाना जारचा में दर्ज एफआईआर के मुताबिक मंगलवार को शादी समारोह से लौटते समय कार और बाइक को निकालने को लेकर हुये विवाद में पूर्व से परिचित लोगों द्वारा युवक पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
Greater Noida: दादरी थाना क्षेत्र में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पानी रोकने के लेकर शुरु हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, थाना दादरी पुलिस को शुक्रवार को ग्राम चिटेहरा दादरी के रहने वाले सतीश और परिवार के संतराम आदि के बीच नाली के पानी को रोकने को लेकर कहासुनी सुनी हुई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसके बाद संतराम ने सतीश पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को हायर सेंटर किया गया रेफर
आनन-फानन में परिजन घायल सतीश को नजजीक के अस्पातल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देखते हुए घायल को जे.पी. अस्पताल नोएडा रेफर कर दिया गया है। जहां पर घायल का उपचार चल रहा है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर संतराम को हिरासत में ले लिया। थाना दादरी पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025