ग्रेटर नोएडा के गांव इटेडा के खसरा नंबर- 451 की पुश्तैनी आबादी में प्राधिकरण द्वारा बीते दिन तोड़फोड़ का मामला बेहद चर्चा में रहा था। जहां पर किसान एमपी यादव व उसके परिवार की ओर से कहा गया कि प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसमें वो घायल हो गए थे। उसका वीडियो भी काफी वायरल रहा था। अब इसके विरोध में आज अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों ने मिलकर प्राधिकरण कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
किसान सभा ने अधिकारियों से की बात
इस पूरे मामले पर किसान सभा के नेतृत्व के साथ प्रशासनिक व प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों ने वार्ता की। जिसमें प्राधिकरण के अधिकारियों ने कल इटेडा गांव में हुई घटना पर खेद व्यक्त किया। साथ ही किसानों को आश्वस्त किया कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति फिर नहीं होगी। किसान सभा के साथ बनी सहमतियों को यथाशीघ्र लागू किया जाएगा। किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल कि प्राधिकरण की चौथी मंजिल पर स्थित बोर्ड रूम में एसीईओ सहित उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत हुई। किसान सभा ने एसीईओ आशुतोष द्विवेदी को इस संबंध में अपना ज्ञापन सौपा।
पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
गौरतलब है कि इसी मामले में कल किसान सभा ने बिसरख थाने का घेराव कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें एडीसीपी कठेरिया ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एमपी यादव का मेडिकल कराते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया था। उसी सिलसिले में आज का प्रदर्शन किया गया था। किसान सभा के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा किसान सभा किसानों ने की आबादियों 10% प्लाट, रोजगार भूमिहीन के लिए दुकानों एवं अन्य सभी मुद्दों पर गंभीर है। कोई भी अन्याय शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किसान सभा हर मसले का हल करके ही दम लेगी। अजय पाल भाटी कोषाध्यक्ष ने कहा कि किसान सभा के 124 दिन के धरने के सिलसिले में 21 मुद्दों पर प्राधिकरण के साथ सहमति बनी थी जिसमें आबादियों को पूरी तरह छोड़ा जाना शामिल था आबादी पर इस तरह हमला समझौते का उल्लंघन है। किसान सभा हाई पावर कमेटी की सिफारिश का इंतजार कर रही है यदि सिफारिश किसानों के विरुद्ध दी तो किसान सभा प्राधिकरण को बंद करने का कार्य करेगी।
प्रदर्शन में मौजूद रहे ये लोग
प्रदर्शन का नेतृत्व जगबीर नंबरदार, अजीपाल भाटी, सतीश यादव, वीर सिंह नेताजी, यतेंद्र मैनेजर, प्रशांत भाटी, संदीप भाटी, सुले यादव, सुरेश यादव, एमपी यादव, पप्पू ठेकेदार, अजब सिंह नेताजी, निशांत रावल, अमित नागर, सुशील कुमार, नरेश नागर, दुष्यंत सेन, अभय भाटी, मनोज प्रधान, महेश प्रजापति, सुंदर सिंह, बाबा संतराम, गवरी मुखिया, तिलक देवी, जोगेंद्री देवी, नीरू लोहिया, रीना भाटी आदि ने किया।
ग्रेटर नोएडा में भारतीय किसान परिषद और अन्य किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट पर हंगामा किया। पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई। लेकिन पुलिस के रोकने के बाद भी किसान बैरिकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए और डीएम ऑफिस के मुख्य दरवाजे के बाहर नारेबाजी करने लगे।
बैरिकेड तोड़कर कलेक्ट्रेट परिसर में घुसे किसान

पहले से तय इस प्रदर्शन में किसानों और किसान सभा का आक्रोश देखने को मिला। साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं भी इसका हिस्सा रहीं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में तैनात किया गया था। पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद किसान बैरिकेड तोड़कर कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए।
10 प्रतिशत प्लॉट के लगे नारे

प्रदर्शन में शामिल किसानों ने 10% प्लॉट और बढ़े हुए मुआवजे की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा का कहना है कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने हाई पावर कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को भी शामिल किया गया था। हाई पावर कमेटी ने अब तक किसानों के हित में कोई भी फैसला नहीं गया है। हाई पावर कमेटी का कोई भी निर्णय न होने के कारण नोएडा के किसानों में नाराजगी है इसके विरोध में बुधवार को यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
8 जुलाई तक प्रदर्शन की तैयारी

बुधवार को ही प्रदर्शन का काफी भंयकर रुप देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 8 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन प्राधिकरण का घेराव करेगा। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025