यूपी का मुजफ्फरनगर में माफियाओं का गढ़ माना जाता है। यहां पर बच्चा हो या जवान हर कोई रुआब में रहता है। वहीं बात करें बंदूक और पिस्टल चलाने की तो यहां पर बड़े तो क्या बच्चे भी इन हथियारों को खिलौना समझते हैं। जहां डॉन और माफियाओं की तूती बोलती हैं। वहां की पुलिस को पिस्टल लोड अनलोड करना भी नहीं आता है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां ऐसा ही है इन दारोगाओं की पोल तब खुली जब SSP अभिषेक सिंह निरीक्षण पर निकले।
SSP अभिषेक सिंह ने लगाई दारोगाओं की क्लास
मुजफ्फरनगर में पुलिस दारोगा पिस्टल और आधुनिक AK 47 चलाना तो दूर, उन्हें लोड और अनलोड करना भी ठीक से नहीं जानते। जब SSP अभिषेक सिंह के निरीक्षण में इस बात की पोल खुली तो SSP अभिषेक सिंह ने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद दारोगाओं को डांट भी लगाई। इसके साथ ही अनट्रेंड दारोगाओं की ट्रेनिंग के निर्देश दे दिए। अब आप खुद ही सोचिए कि अगर ऐसे अनट्रेंड दारोगाओं के हाथों में लोगों की सुरक्षा होगी। तो क्या होगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025