दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पहली बार चुनावी प्रचार में उतरी हैं। उन्होंने पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में अपना पहला लोकसभा चुनाव रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में लोगों से पार्टी उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में वोट देने की अपील की। एक कार में सवार सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के कोंडली क्षेत्र में मतदाताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान सुनीता ने कहा कि आपका CM शेर है, उसे कोई तोड़ नहीं सकता, झुका नहीं सकता। हम तानाशाही हटाने, लोकतंत्र बचाने के लिए वोट करेंगे। सुनीता केजरीवाल के रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। सुनीता केजरीवाल दिल्ली, पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। रविवार को पश्चिमी दिल्ली में सुनीता का दूसरा रोड शो होगा।
गिरफ्तारी से डर नहीं बल्कि हौसला बढ़ता- आप नेता गोपाल राय
दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा "सुनीता केजरीवाल के माध्यम से तीसरे चरण की शुरूआत हो रही है। इससे विपक्ष में बौखलाहट झलक रही है, बीजेपी को डर लगने लगा है। यह अच्छा संकेत है कि बीजेपी को डर लग रहा है। बीजेपी सोचती थी कि केजरीवाल को जेल में डाल देंगे तो आप प्रचार नहीं करेगी लेकिन सभी कार्यकर्ता आज जुटे हुए है। यह एक संदेश है कि गिरफ्तारी से डर नहीं बल्कि हौसला बढ़ता है।"
"मेरा सौभाग्य है कि सुनीता केजरीवाल मेरे लिए कर रहीं प्रचार"
इससे पहले पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने कहा था "यह मेरा सौभाग्य है कि CM केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव अभियान शुरू करने के लिए पूर्वी दिल्ली को चुना और उन्होंने विशेष रूप से उस क्षेत्र को चुना जहां से मैंने अपना सियासी करियर शुरू किया और जहां से मुझे प्यार और आशीर्वाद मिला है।"
दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही AAP
आपको बता दें कि आबकारी नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी गई है। वहीं, सीएम केजरीवाल के जेल जाने के बाद से सुनीता केजरीवाल काफी एक्टिव नजर आ रही हैं और पार्टी के प्रचार अभियान को गति देने की कोशिश कर रही हैं। दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही AAP ने पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025