दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सितारे गर्दिश में हैं। सीएम केजरीवाल की मुसीबतें दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पहले से ही जेल में बंद केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने ED-CBI के बाद अब NIA जांच की सिफारिश की गई है। इसको लेकर एलजी ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। इसमें उन पर आतंकी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' से फंड लेने का आरोप लगाया गया है। केजरीवाल पर 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर लेने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने NIA जांच की सिफारिश की है। जबकि आम आदमी पार्टी ने इसे षड्यंत्र करार दिया है। बता दें कि एलजी वीके सक्सेना को विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से लिखित शिकायत मिली थी।
इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की फोरेंसिक सहित पूरी तरह जांच की जरूरत- LG
एलजी वीके सक्सेना ने अपनी सिफारिश में कहा है कि चूंकि शिकायत एक मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई है और एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से प्राप्त राजनीतिक फंडिंग से संबंधित है। तो ऐसे में शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की फोरेंसिक सहित पूरी तरह जांच की जरूरत है। एलजी ने अपनी सिफारिश में जनवरी 2014 में केजरीवाल द्वारा इकबाल सिंह को लिखे गए एक पत्र का भी हवाला दिया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि AAP सरकार ने पहले ही राष्ट्रपति को प्रोफेसर भुल्लर की रिहाई की सिफारिश की है। बता दें कि भुल्लर की रिहाई के लिए लिखित आश्वासन की मांग को लेकर इकबाल सिंह जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे थे और केजरीवाल का पत्र मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन खत्म कर दिया था।
विश्व हिंदू महासंघ ने शिकायत में क्या लगाए हैं आरोप?
दिल्ली एलजी कार्यालय को विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया का एक पत्र मिला था, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गंभीर आरोपों की गहन जांच का आग्रह किया गया है. शिकायत में सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख और प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा जारी एक वीडियो का हवाला दिया गया है। आरोप लगाया गया है कि AAP को 2014 और 2022 के बीच खालिस्तानी समूहों से 16 मिलियन डॉलर मिले। आरोप है कि इसके बदले न्यूयॉर्क में रिचमंड हिल गुरुद्वारा में एक गुप्त बैठक के बाद दोषी आतंकवादी देवेंदर पाल भुल्लर की रिहाई करने का वादा किया गया।
"CM केजरीवाल के खिलाफ एक और बड़ा षड्यंत्र"
NIA जांच की सिफारिश पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि ये एक षड्यंत्र है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि एलजी साहब भाजपा के एजेंट हैं। CM केजरीवाल के खिलाफ एक और बड़ा षड्यंत्र है। भाजपा के इशारे पर CM केजरीवाल के खिलाफ एक और षड्यंत्र रचा गया है। भाजपा दिल्ली में सातों सीट हार रही है। हार के डर से भाजपा बौखला गई है। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भी भाजपा ने ये साजिश की थी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025