Dehradun: केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। सुबह 7 बजे विधि-विधान से केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहले पहुंच चुकी थी। इस दौरान इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। यमुनोत्री के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। अब चारों धामों की यात्रा शुरू हो गई है। जिसके लिए श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

सुरक्षा के दावों की खुली पोल
केदारनाथ धाम में कपाट खोलने के समय सीएम धामी अपनी पत्नी संग मौजूद रहे। केदारनाथ धाम में शासन-प्रशासन के बेहतर सुरक्षा इंतजामों के दावों की पोल खुल गई। अधिकारी तो हेलीकॉप्टर से धाम पहुंच गए थे और पैदल यात्री की सुध लेने वाला कोई नहीं था।
यात्री व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं
डीजीसीए की टीम ने जिस तरह से हेलीपैड का हवा हवाई निरीक्षण किया वह भी सवालों के घेरे में है। केदारघाटी के गुप्तकाशी, मैखंडा, फाटा सहित आठ स्थानों से हेलिकॉप्टर सेवाओं का संचालन होना है, लेकिन हाईवे से लगे हेलीपैड पर यात्री व्यवस्थाओं का कोई इंतजाम नहीं है।
Uttrakhand: बीते दिनों दिल्ली में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्यस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना गायब होने का आरोप लगाया था। उनके इस आरोप का कई साधु-संतों ने खंडन किया था। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आरोप लगाने के 5 दिन बाद अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाब दिया है। धामी ने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा लगाए गए सभी आरोप तथ्य से परे हैं। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम समेत चारों धाम के विकास में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान के बारे में भी बताया।
मंदिर में कभी इतना सोना आया ही नहीं
सीएम धामी से पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा लगाए गए आरोप तथ्य से परे हैं। धामी ने कहा कि जब से मंदिर का निर्माण और नवनिर्माण हुआ है तब से लेकर आजतक इतना सोना मंदिर में आया ही नहीं होगा। उन्होंने एक आंकलन देते हुए बताया कि इसका चौथाई हिस्सा ही मंदिर में आया होगा। सीएम धामी ने कहा कि इस माम लेपर मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता हूं, क्योंकि मंदिर समित के साधु-संतो ने इस बात का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि साधु-संतों ने भी इस आरोप को तथ्यों से परे बताया है। धामी ने कहा कि बाबा केदारनाथ का धाम है और बाबा के घर में कोई इस तरह का कृत्य करेगा तो बाबा की नजरों से वो बच नहीं सकता है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025