Noida: फोनरवा चुनाव 2024 रविवार देर खत्म हो गया और पदाधिकारी चुन लिए गए। इस बार भी योगेंद्र शर्मा पैनल को जीत मिली है। योगेंद्र शर्मा ने 52 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी को हराकर जीत हासिल की। योगेंद्र शर्मा को 155 और प्रतिद्वंदी केके जैन को 103 वोट मिले। इसतरह लगातार तीसरी बार योगेंद्र शर्मा फोनरवा अध्यक्ष चुने गए हैं। योगेंद्र शर्मा की जीतते ही जश्न का माहौल हो गया। आतिशबाज़ी के साथ फोनरवा अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
225 सदस्यों ने किया मतदान
बता दें कि रविवार की सुबह सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक दो वोटरों को छोड़कर शत-प्रतिशत सदस्यों ने वोट डाला। फोनरवा चुनाव में कुल 227 सदस्य को वोटिंग का अधिकार था। इनमें से 225 ने मताधिकार का प्रयोग किए। जबकि दो सदस्य शहर के बाहर होने के कारण मतदान नहीं कर सके। मतदान पूरा होने के बाद दोपहर तीन बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। देर शाम तक चुनाव अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह परिणाम की घोषणा की। जिसमें योगेंद्र शर्मा के अध्यक्ष चुने गए।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025