Greater Noida: जेवर थाना क्षेत्र में दंबगई का एक मामला सामने आया है। यहां दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि बीच चौराहे पर पुलिस के सामने व्यक्ति को लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर डाली। पुलिस ने सिर्फ मूकदर्शक बनी रही और पिट रहे व्यक्ति को बचाने की कोशिश नहीं की। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। अब पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो 1 अक्टूबर का बताया जा रहा
थाना प्रभारी जेवर प्रभारी ने वायरल हो रहा वीडियो 1 अक्टूबर रात्रि करीब 9 बजे का है। वीडियो के अनुसार कस्बा जेवर चौराहे पर चार व्यक्तियों द्वारा काले उर्फ हनीफ पुत्र रफीक मोहल्ला कंबुहान निवासी के साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में थाना जेवर पर केस दर्ज किया गया है।
3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
इसके साथ ही पिटाई करने वाले आरोपियों में से नईम , आरिफ व सद्दाम को गिरफ्तार करन्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ जेवर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय चौकी इंचार्ज के खिलाफ भी जांच शुरू हो गई है।
नोएडा के थाना जेवर गौतमबुद्धनगर का है जहां एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार के खिलाफ जबरन दुष्कर्म और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया। मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुष्कर्म के केस में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास के पास से पुलिस को घटना में प्रयुक्त वैगन आर बरामद हुई है। जेवर पुलिस द्वारा अभियुक्त विकास पुत्र ज्ञानेन्द्र को साबौता अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
क्या था पूरा मामला?
पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपी विकास पीड़िता का रिश्तेदार है। 24 फरवरी को आरोपी विकास ने पीड़िता को जेवर अस्पताल से अपनी वैगन आर कार में उसके घर ले जा रहा था। उसी समय घर ले जाते समय रास्ते में एक जगह सुनसान जगह पर आरोपी ने गाड़ी रोककर गाड़ी के अंदर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और पीड़िता के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पीड़िता ने 24 फरवरी को पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नोएडा की थाना जेवर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 22 मई के एक मामले में दोनों को धर दबोचा है। दरअसल 22 मई को पीड़ित ने थाना जेवर गौतमबुद्धनगर में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित और उसके भाई के साथ मारपीट करना, नरेश, प्रकाश के साथ मारपीट करना ,गाली गलौच करने का मामला दर्ज था। इसी मामले में गिरफ्तारी का गई है।
दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
जानकारी के अनुसार पुलिस ने अभियुक्त वीरसिंह पुत्र महेन्द्र, हरवीर पुत्र महेन्द्र निवासी गण ग्राम छांतगा कला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में दो अभियुक्त अभी भी फरार हैं। अभियुक्तों ऋषि उर्फ बैट्रा पुत्र महेन्द्र, करन पुत्र महेन्द्र की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
Noida: जिले में एक विधवा महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर कई सालों से शारीरिक संबंध बना रहा था। बाद में किसी और युवती से शादी कर ली। पीड़िता मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विधवा होने के बाद जाल में फंसाया
अलीगढ़ निवासी पीड़िता मां ने शुक्रवार को जेवर पुलिस शिकायत में बताया कि 17 वर्ष पूर्व बेटी की शादी जेवर क्षेत्र के एक गांव में की थी। शादी के बाद एक बेटा व एक बेटी पैदा हुए। इसके बाद दामाद की मौत हो गई थी। विधवा होने के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष का विजय कुमार बेटी को शादी का झांसा देकर फोन पर बातचीत करने लगा। इसी दौरान दोनों के संबंध बन गए। बाद में विजय ने किसी से शादी कर ली।
तंग आकर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
शादी के बाद भी वह बेटी का मानसिक व शारीरिक शोषण कर रहा था। जिससे तंग आकर पीड़िता ने 30 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया। पहले महिला को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में रेफर किया गया। एक जुलाई को उपचार के दौरान महिला मृत्यु हो गई। पीड़िता मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025