Greater Noida: जेवर विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है. आपको बता दें इस क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी खेल के चार मैदान बनाएगी। यह भरोसा प्राधिकरण के CEO रवि कुमार ने जेवर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह को दी। इसको लेकर विधायक धीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को एक दर्जन से अधिक बेटियों के साथ सीईओ से मुलाकात की और बेटियों के लिए खेल संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। सीईओ रवि कुमार एनजी ने मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र ही लड़कियों के लिए खेल मैदान तैयार करने को कहा।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "जेवर विधानसभा की लड़कियों को अब खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आपके लिए गांव के पास ही खेल मैदानों की व्यवस्था करवाई जा रही है। आप जेवर में तैयारी करो और फिर जेवर के नाम को प्रदेश, देश और दुनिया में रोशन करो।"
इस मौके पर एसीईओ श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसएम श्री नागेन्द्र सिंह व किसान कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुधीर त्यागी जी भी मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025