एक बार फिर एक खुमार पूरे देश के सिर चढ़ कर बोलने वाला है. आप तो समझ ही गए होंगे हम किस खुमार की बात कर रहे हैं. जी हां, हम अपने पसंदीदा खेल क्रिकेट की ही बात कर रहे हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जायेगा. जो कि भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले शुरुआती 2 मुकाबलों तक यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. वहीं इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम काफी बदली हुई नजर आ रही है. दरअसल, दिग्गज प्लेयर विराट कोहली ने निजी कारणों से ब्रेक ले लिया है. जबकि केएल राहुल चोट के कारण तीसरा मैच नहीं खेलेंगे साथ ही श्रेयस अय्यर और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण सीरीज से ही बाहर हैं.
तीसरे टेस्ट में 2 नये खिलाडियों का डेब्यू तय
जहां तीसरे टेस्ट में तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाना लगभग तय है. तो वहीं सूत्रों की मानें तो जसप्रीत अब तक राजकोट भी नहीं पहुंचे हैं. जबकि चोट के बाद ठीक होकर लौटे अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के खेलने पर भी संशय बरकरार है. इस तरह अब फैन्स को राजकोट टेस्ट में भारत की एक नई और अलग ही युवा पीढ़ी की टेस्ट टीम खेलती नजर आएगी. इस टेस्ट में सरफराज खान का डेब्यू करना तय माना जा रहा है. जबकि बतौर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को मौका दिये जाने की संभावना है. यदि ऐसा होता है तो यह उनका डेब्यू मैच रहेगा.
4 खिलाड़ियों को छोड़कर नए पीढ़ी के खिलाड़ी
राजकोट टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा, जडेजा, कुलदीप और अश्विन के अलावा सभी नए पीढ़ी के प्लेयर खेलते नजर आएंगे. साथ ही चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को तो सीरीज के लिए चुना ही नहीं गया था. ऐसे में BCCI का प्लान साफ है कि वो टेस्ट में भी एक नई पीढ़ी की टीम तैयार करना चाह रहे हैं. जिनमें युवा पीढ़ी के खिलाडियों में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, अक्षर पटेल मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार शामिल हैं और ध्रुव जुरेल/ केएस भरत (विकेटकीपर)के रूप में शामिल हो सकते हैं.
कानपुर टेस्ट में जीत के बाद जहां आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से टीम इंडिया को काफी फायदा हुआ, तो दूसरी तरफ जब अपडेट के बाद प्लेयर्स रैकिंग सामने आई, तो सभी के चेहरों पर एक बार फिर से मुस्कान देखने को मिली। भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ की हड्डी जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टेस्ट रैंकिंग में काफी फायदा मिला।
कानपुर टेस्ट में लिए 7 विकेट
कानपुर टेस्ट में बुमराह ने कुल सात विकेट हासिल किए, जबकि अश्विन को 5 विकेट मिले। वहीं, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज चार स्थान के फायदे के साथ 18वें पर पहुंच गए जबकि अनुभवी स्पिनर शाकिब अल हसन 28वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्हें पांच स्थानों का फायदा हुआ है।
बुमराह बने टेबल टॉपर
भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 11 विकेट अपने नाम किए थे। जिससे उन्हें आईसीसी टेस्ट रैकिंग में काफी फायदा मिला। एक स्टेप से छलांग लगाकर तेज गेंदबाज अब 870 प्वॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर बन गए हैं। वहीं प्लेयर ऑफ सीरीज रहने वाले रविचंद्रन अश्विन दूसरे पायदान पर है, उनके खाते में 869 अंक हैं।
पहले भी कर चुके हैं ये कारनामा
भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले भी ये कारनामा कर चुके हैं। इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद तेज गेंदबाज ने पहला स्थान हासिल किया था। तब उन्हें तीन स्थानों का फायदा हुआ था। वो शीर्ष टेस्ट गेंदबाज बनने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए थे। उनसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव टेस्ट गेंदबाजों में सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज थे। वह दिसंबर, 1979 से फरवरी, 1980 के बीच दूसरे स्थान पर रहे थे।
जायसवाल को मिला तीसरा स्थान
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 22 साल के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को दो स्थानों का फायदा मिला है। वो तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अब उनके खाते में 792 अंक हो गए। चार पारियों में उन्होंने 47.25 के औसत से 189 रन बनाए। जिसमें तीन हाफ-सेंचुरी भी शामिल हैं। बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर जो रूट का कब्जा है जबकि दूसरे स्थान पर केन विलियमसन बने हुए हैं।
विराट की हुई टॉप-10 में वापसी
बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में छह और दूसरी पारी में 17 रन पर आउट होने के बाद कोहली आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 से बाहर हो गए थे। कानपुर टेस्ट में वापसी करते हुए उन्होंने 47 और नाबाद 29 रनों की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। जिससे उन्हें छह स्थानों का फायदा हुआ है और उन्हें 724 अंक मिल गए हैं। साथ ऋषभ पंत तीन स्थान के नुकसान के साथ नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025