भारतीय किसान यूनियन क्रांति की बैठक गुरुवार को पतवाड़ी ग्राम में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए संगठन का प्रदेश प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी जय यादव को सौंपी गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बृहम सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गई है। उसका संगठन के संविधान के अंतर्गत निष्ठा के साथ निर्वहन किया जायेगा। साथ ही संघटन को मजबूत करने तथा क्षेत्र की समस्या और विकास को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जायेगा।
पद को लेकर कही गई ये बात
पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा गया कि प्रदेश प्रवक्ता से उम्मीद की जाती है कि अपने क्षेत्र में किसान भाइयों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहते हुए भारतीय किसान यूनियन क्रान्ति की लोकप्रियता को किसानों में बनाए रखेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ ब्रहम सिंह जी के सपनों को साकार करने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। साथ ही ये भी बताया गया कि किसी भी असवैधानिक एवं गैर-कानूनी कार्य में संलिप्त पाए जाने पर प्रमाण पत्र स्वतः निरस्त माना जाएगा।
ये अहम लोग रहे मौजूद
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष परविंदर यादव, विनोद यादव राष्ट्रीय संगठन मंत्री, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव, नोएडा महानगर अध्यक्ष नरेंद्र यादव,गौरव भाटी लोकेश पहलवान, शेखर नंबरदार ,प्रेम यादव ,रविंद्र यादव प्रदेश सचिव, कलम अहमद ,एवं पतवाड़ी के गणमान्य आदि लोग मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025