Greater Noida : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की रैलियां खत्म कर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को ग्रेटर नोएडा दौरे पर पहुंचे। जेपी नड्डा ने दनकौर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लिया। इस यात्रा के तहत जेपी नड्डा जनता के साथ संवाद किया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां को गिनवाया। इसके साथ ही जनता के साथ आमने-सामने बैठकर बातचीत की।
2.55 लाख पंचायतों तक पहुंचेगी यात्रा
जनता को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के खूंटी से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का शुभारंभ किया था। इस संकल्प यात्रा का लक्ष्य भारत के ज्यादा से ज्यादा पंचायत, गांव और नागरिकों तक पहुंचना है। इस यात्रा में लगभग 2.55 लाख पंचायतों तक हम पहुंचेंगे।
25 जनवरी को होगा यात्रा का समापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा देश में लगभग 3600 नगर पालिका और नगर परिषद हैं। इन तक भी हम पहुंचेंगे। इस यात्रा का समापन 25 जनवरी को होगा। जिसमें सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक, नगर पालिका और नगर परिषद के सदस्य जुड़ेंगे। इस यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों तक पहुंचाएंगे।
New Delhi: मोदी कैबिनेट 3.0 में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस बार कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है तो वहीं कई पुराने दिग्गज नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। मोदी मंत्री मंडल में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर और पीयूष गोयल दोबारा कैबिनेट मंत्री बने हैं। ये सभी नेता मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बने मंत्री बने
वहीं, मोदी कैबिनेट 3.0 में इस बार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो गए हैं। नड्डा को बड़ा विभाग मिलने की संभावना है। जेपी नड्डा के कैबिनेट में शामिल होने के साथ ही अब भाजपा को नया अध्यक्ष मिलने की संभावना जताई जा रही है।
37 पूर्व मंत्रियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता
पिछली सरकार के 37 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट 3.0 से बाहर कर दिया गया है। इनमें से सात कैबिनेट मंत्री थे, जिनमें स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और नारायण राणे शामिल हैं। इसके अलावा अर्जुन मुंडा, संजीव कुमार बालियान, फग्गन सिंह कुलस्ते, पुरुषोत्तम रूपाला, वीके सिंह, महेंद्र नाथ पांडे, साध्वी निरंजन ज्योति, आरके सिंह, राजीव चंद्रशेखर, कैलाश चौधरी, वी मुरलीधरन और मीनाक्षी लेखी को इस बार मंत्री पद से हटाया गया है।
सहयोगी दलों के ये बने मंत्री
कैबिनेट में BJP के कई सहयोगी दलों को भी जगह मिली। जिसमें हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी, जनता दल सेकुलर (जेडीएस) से एचडी कुमारस्वामी, जेडीयू से राजीव रंजन सिंह उर्फललन सिंह, टीडीपी से किंजरापु राम मोहन नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) से चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री बने हैं। वहीं, आरएलडी के जयंत चौधरी समेत कई और भाजपा सहयोगियों ने राज्य मंत्री और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है।
पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ
मोदी कैबिनेट में 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जिनमें शिवराज सिंह चौहान, एच.डी. कुमारस्वामी, मनोहर लाल खट्टर, जीतन राम मांझी और सर्बानंद सोनोवाल शामिल हैं। वहीं, केरल में पहली बार कमल खिलाने वाले अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। पूर्वी दिल्ली से पहली बार सांसद बने हर्ष मल्होत्रा भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के 9 मंत्री बने
मोदी कैबिनेट 3.0 में बिहार के 8 मंत्रियों में से 4 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। जबकि उत्तर प्रदेश के नौ मंत्रियों में से केवल राजनाथ सिंह कैबिनेट मंत्री बने। महाराष्ट्र के छह सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। मोदी मंत्रिमंडल के 72 मंत्रियों में से 7 महिलाएं हैं। 42 मंत्री ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों से हैं।
New Delhi: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास में जिस तरह से अपनी पिटाई होने का आरोप लगाया है, उस मामले में अब आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल पर भाजपा का मोहरा होने के आरोप लगाया है। इसके लिए पार्टी ने स्वाति के खिलाफ चल रही एसीबी जांच को मुद्दा बनाया है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, 'भाजपा और केंद्र सरकार विपक्ष के नेताओं को अपनी जांच एजेंसियों के माध्यम से ब्लैकमेल करके अपने साथ मिला लेती है। स्वाति मालीवाल के मामले में भी यही हुआ। आतिशी ने आगे कहा, 'उनके ऊपर ACB की जांच चल रही है। BJP ने चुनाव के समय उन्हें मोहरा बनाया। वह BJP के नेताओं से संपर्क में थीं। दिल्ली पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करे तो सब साफ हो जाएगा।
JP नड्डा बोले- दिल्ली CM हो गए बेनकाब
वहीं, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कड़ा प्रहार करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि इनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। केजरीवाल लोगों के सामने बेनकाब हो गए हैं। एक साक्षात्कार में नड्डा ने कहा कि AAP अपने नेताओं की तरह झूठ की नींव पर बनी है।
Noida: आज पूरे देश में विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में योगाभ्यास किया। वहीं, सीएम योगी ने लखनऊ में अधिकारियों और मंत्रियों के साथ योग किया। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक योगी के मंत्री अलग-अलग जिले में पहुंचकर अधिकारियों और आम लोगों के साथ योग किया है। इसी कड़ी में नोएडा में जगह-जगह योगाभ्यास किया गया।
सांसद महेश शर्मा के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने किया योग
नोएडा सेक्टर 21 स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास में सुबह 7.30 बजे केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा पहुंचकर सामूहिक योग में हिस्सा लेने आना था, लेकिन एन वक्त पर उनका शेड्यूल बदल गया। हालांकि नोएडा स्टेडियम में राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, डॉ. महेश शर्मा और पंकज सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शहरवासियों के साथ योगाभ्यास किया। राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में योग को बढ़ावा मिला है। नोएडा स्टेडियम में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था की गई थी। वहीं, शहर में भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

योग का वैश्विक प्रसार गौरव की बात
योगाभ्यास के बाद जेपी नड्डा ने X पोस्ट पर लिखा है कि 'आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली में हमारे योगप्रेमी भाई-बहनों के साथ योग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के रूप में मनाने का आह्वान किया था। जिसे विश्व भर के देशों ने स्वीकृति प्रदान कर अपनाया है। योग का वैश्विक प्रसार व प्रतिष्ठा भारत के लिए गौरव की बात है। योग हमारे शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक तीनों आयामों को संतुलन व स्वास्थ्य प्रदान कर सुखी और श्रेष्ठ जीवन सुनिश्चित करता है। मैं इस अवसर पर समस्त देशवासियों से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील करता हूं। आप सभी को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं'।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025