रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने लंबे वक्त की डेटिंग के बाद आज गोवा में करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से पूरी हो गई है। फैंस को अब नव-विवाहित जोड़ी की पहली झलक का इंतजार है। कपल ने गोवा में शादी रचाई है।
चर्चित सितारों ने शादी में शामिल होकर जमाया रंग
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में शिल्पा शेट्टी, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर और उनकी बहन समीक्षा, रितेश देशमुख, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और ईशा देओल सहित कई सितारे शामिल हुए। जिसमें राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी 'मुंडया तो बचके रही' गाने पर भांगड़ा डांस किया।
हिंदू रीति-रिवाज से भी करेंगे शादी
सिख रीति-रिवाज से शादी के बाद जोड़ा हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी रचाएगा। दोनों आज शाम को हिंदू-रीति रिवाज से भी शादी करेंगे। आपको बता दें कि कपल के प्री-वेडिंग कार्यक्रम 19 फरवरी को शुरू हुए थे। इससे पहले रकुल और जैकी गोवा रवाना होने से पहले मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
मुंबई में होगी भव्य रिसेप्शन पार्टी
कपल मुंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टी भी देंगे। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि कब दुल्हन बनीं रकुल और दूल्हे राजा जैकी की पहली झलक देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि जैकी भगनानी फिल्म निर्माता हैं। वहीं रकुल चर्चित अभिनेत्री हैं। रकुल जल्द ही फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगी। वहीं, जैकी के प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' है, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025