भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के रणजी में ना खेलने पर BCCI भड़का। साउथ अफ्रीका दौरे के बीच में रेस्ट लेकर टीम से बाहर हुए ईशान की वापसी नहीं हो पाई, जिससे BCCI नाखुश है.
दुनियाभर में टी20 लीग खेली जाती है जिसमें खिलाड़ी जमकर पैसा कमाते हैं, लेकिन भारत में ऐसा नहीं होता है। यहां पर खिलाड़ियों को आईपीएल के अलावा किसी दूसरे लीग में खेलने की इजाजत नहीं होती है। भारत के ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट या किसी और फॉर्मेट से ज्यादा आईपीएल अच्छा लगता है, क्योंकि इसमें अच्छा पैसा मिलता है। इसके लिए खिलाड़ी महीनों तैयारियों करते हैं, लेकिन अब BCCI ने ऐसे खिलाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए एक नया फरमान जारी कर दिया है।
BCCI खिलाड़ियों पर सख्त
बीसीसीआई का खिलाड़ियों के लिए कहना है कि खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी जरूर खेलनी चाहिए और जो अनफिट खिलाड़ी है उनको राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाकर रिहैब कराना चाहिए। रणजी ट्राफी में खेलने के लिए अगले कुछ दिनों में सभी खिलाड़ियों को बीसीसीआई सूचित कर देगा। जो खिलाड़ी किसी नेशनल ड्यूटी पर है या अनफिट हैं, या रीहैब से गुजर रहे हैं, सिर्फ उनको ही रणजी ट्राफी खेलने के लिए छूट दी जाएगी।
ईशान किशन पर BCCI की सख्ती
बता दें कि हाल ही में भारतीय विकेट कीपर ईशान किशन के रणजी में ना खेलने पर जमकर बवाल हुआ था। दरअसल ईशान को रणजी में खेलने की जगह बड़ौदा में अपने आईपीएल कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ प्रैक्टिस करते देखा गया था। साउथ अफ्रीका दौरे के बीच में रेस्ट लेकर वह टीम से बाहर हो गए थे, तब से उनकी वापसी नहीं हो पाई थी।
ईशान के इस रवैये पर कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि यदि ईशान को वापस आना है तो पहले उनको रणजी खेलना पड़ेगा। इसके बाद झारखंड की टीम कई रणजी मैचों में उतरी, लेकिन ईशान एक बार नहीं दिखाई दिए। ठीक वैसा ही रवैया हार्दिक पंड्या का भी रणजी ट्राफी को लेकर है। हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 के बीच में चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे। तब से उनकी रिकवरी की कई वीडियोज सामने आ चुके हैं, और अब आईपीएल से उनकी वापसी की खबर आ रही है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह सालों से नहीं दिखे हैं।
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में कमाल कर दिखाया है। ईशान ने इंडिया सी के लिए खेलते हुए इंडिया बी के खिलाफ शतक जड़ दिया। ईशान के इस शतक से टीम ने मजबूत स्कोर विरोधी टीम के लिए खड़ा कर दिया है। इंडिया सी ने ईशान के 111 रन और बाबा इंद्रजीत के 78 रनों की पारी के दम पर पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में पांच विकेट खोकर 357 रन बना लिए हैं। वहीं दिन का खेल समाप्त होने तक ऋतुराज गायकवाड़ 46 और मानव सुथार आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
ईशान और इंद्रजीत ने की 189 रनों की साझेदारी
इंडिया बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इंडिया सी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण रिटायर हर्ट हो गए हैं और मैदान से बाहर चले गए हैं। इसके बाद साई सुदर्शन (43) और रजत पाटीदार (40) ने इंडिया सी को एक अच्छी शुरुआत दिलाई। इंडिया बी ने पाटीदार को आउट कर पहली सफलता प्राप्त की और इसके तुरंत बाद मुकेश कुमार ने सुदर्शन को चलता कर दिया। हालांकि ईशान और इंद्रजीत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी की। ईशान ने इस दौरान अपना शतक पूरा किया और राष्ट्रीय टीम में वापसी का दावा ठोंक दिया। वहीं इस साझेदारी की बदौलत इंद्रजीत भी अर्धशतक लगाने में सफल रहे। ईशान को मुकेश कुमार ने चलता किया तो इंद्रजीत को राहुल चाहर ने आउट करने में सफलता हासिल की।
मुकेश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन का दिखाया कमाल
विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अंतिम सत्र के दौरान ऋतुराज दोबारा पवेलियन पर उतरे और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी कर इंडिया सी को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इंडिया बी के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने प्रभावित किया जिन्होंने पहले दिन तीन विकेट झटके।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025